{"_id":"654bc52b92d14b596802d1c3","slug":"59-teams-will-keep-an-eye-on-diwali-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-9095-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दिवाली पर 59 टीमें चप्पे-चप्पे पर रखेंगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दिवाली पर 59 टीमें चप्पे-चप्पे पर रखेंगी नजर
विज्ञापन
शहर में लगाए गए पुलिस नाका पर तैनात पुलिसकर्मी।
चरखी दादरी। दिवाली के मद्देनजर जिला पुलिस अलर्ट मोड में है। एसपी नितिका गहलोत ने सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश दिए हैं। इसके तहत जिले के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की 59 टीमें नजर रखेंगी। एसपी के निर्देशानुसार न केवल गश्त बढ़ाई जाएगी बल्कि सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी स्थिति पर नजर रखकर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट देंगे।
एसपी नितिका गहलोत ने कहा कि दिवाली के त्योहार को देखते हुए जिला पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह से हाई अलर्ट मोड़ पर आ गई है। त्योहार के मद्देनजर शहर में लोगों की भीड़ बढ़ गई है। इसके चलते पुलिस नाकों की संख्या भी बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस नाकों पर तैनात पुलिस जवान चार पहिया वाहनों को भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में प्रवेश करने से रोकेंगे। उन्होंने बताया कि ये नाका परशुराम चौक, आंबेडकर चौक, पटियाला चौक, पुरानी अनाज मंडी और अग्रसेन धर्मशाला के पास लगाए गए हैं।
वहीं, एसपी ने सभी पुलिस टीमों को गश्त बढ़ाने के साथ असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के भी निर्देश दे दिए है। साथ ही एसपी ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वो बाजार में ज्यादा गहने पहनकर आने से गुरेज करें। एसपी ने सभी एसएचओ को अपना सूचना तंत्र मजबूत करने के आदेश भी दे दिए हैं।
विज्ञापन
- जिले में 19 नाके और 68 टीमें रहेंगी मुस्तैद
जिले में आमजन की सुरक्षा के लिए बाजारों में 13 पुलिस टीमें पैदल गश्त करेंगी। इसके अलावा महिला पुलिस की दो टीम स्कूटी पर, 25 राइडर्स, 8 पीसीआर, 10 ईआरवी व एक दुर्गा शक्ति टीम भी अपने अधिकार क्षेत्र में गश्त करेंगी। इसके अतिरिक्त जिला पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से 19 नाके भी लगाए हैं।
- पटाखे बेचने वालों पर होगी कार्रवाई
प्रशासन द्वारा किसी भी व्यक्ति को पटाखे बेचने की अनुमति नहीं दी हैं। एसपी ने कहा कि सभी थाना प्रभारी पटाखे बेचने वालों पर नजर रखेंगे और अगर कोई प्रतिबंध के बावजूद पटाखे बेचता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है और जनता की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। आमजन से अपील है कि आपातकालीन स्थिति में तुरंत संबंधित थाना या डायल 112 पर सूचित करें।
-नितिका गहलोत, एसपी, चरखी दादरी