फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   58 out of 60 water houses are filled with canal water

Charkhi Dadri News: 60 में से 58 जलघर हुए नहरी पानी से लबालब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 09:27 PM IST
विज्ञापन
58 out of 60 water houses are filled with canal water
जलघर के टैंक में डल गया पानी।

विज्ञापन

चरखी दादरी। इस बार नहरी पानी पर्याप्त मात्रा में मिलने व बारिश होने पर जिला के 60 जलघरों में 58 पानी से लबालब हो गए है। विभाग के अधिकारी लगातार साइटों का निरीक्षण कर जलघरों व जोहड़ों को पानी से लबालब करने की कवायद में जुटे हैं। 22 नवंबर को नहरों में पानी छोड़ गया था।
दरअसल, नहरी टर्म से पहले शहर के साथ जिले में पेयजल संकट गहरा गया था। इस मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। वहीं, इसके चार दिन बाद नहरों में पानी पहुंच गया। नहरों में पानी आते ही विभागीय अधिकारियों ने जलघरों और जोहड़ों को भरने की कवायद शुरू कर दी है। अब तक 58 जलघरों के टैंक पानी से भरे जा चुके हैं। नहरों में इस बार 16 दिन पानी चलेगा।
विज्ञापन

- यूं भरे जाते हैं शहर के दोनों जलघर
लोहारू कैनाल से नगर के मेन चंपापुरी जलघर में पानी डाला जाता है। बधवाना नहर से शहर के दूसरे रामनगर जलघर में पानी डाला जाता है। चंपापुरी मेन जलघर में चार स्टोरेज वाटर स्टोरेज टैंक बने हुए हैं, जबकि दूसरे रामनगर जलघर में दो वाटर टैंक बने हुए हैं। जलघर के वाटर टैंकों में पंप एवं मोटर के जरिये पानी डाला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बारिश के चलते हुई नहरी पानी की बचत
रबी की फसलें छोटी होने के कारण खेतों में पानी की जरूरत नहीं है। इस वजह से जलघरों में पर्याप्त मात्रा में पानी डाला जा सका है। इस बार पानी पर्याप्त मात्रा में मिलने व ऊपर से बारिश होने की वजह से अधिकतर नहरों की टेल फीड हो रही हैं।

-15वें दिन 900 क्यूसेक पानी की खपत
जिले में हर 15वें दिन 900 क्यूसेक पानी की खपत है। गर्मी के मौसम में तो नहरों में पानी की टर्न 15 के बजाय 24 दिन कर दी जाती है। ऐसे में विभाग ट्यूबवेल का पानी मिलाकर सप्लाई करता है जो खारा होता है। ट्यूबवेल का पानी गुणवत्तापरक नहीं है। अब सिंचाई विभाग अधिकारियों द्वारा नहरों की साइटों का लगातार निरीक्षण करने पर पानी जलघरों में पहुंचा है। 58 जलघरों में पानी भरा जा चुका है।



- जलघरों की भंडारण क्षमता है कम
शहर में पानी की भंडारण क्षमता कम है और इस वजह से समय- समय पर पानी का संकट बना रहता है। शहर के लिए कम से एक माह की भंडारण क्षमता होनी चाहिए तब जाकर पेयजल की किल्लत दूर हो सकती है। पेयजल भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए 115 करोड़ का बजट मंजूर हो चुका है। इस प्रोजेक्ट के तहत शहर में मौजूद वाटर टैंकों की क्षमता बढ़ाई जाएगी और नई पाइप लाइनें भी बिछाई जाएंगी।



-------------------------------------पांच दिसंबर तक सभी जलघरों में पानी डाल दिया जाएगा। अधिकतर जलघर भर दिए गए हैं। बारिश होने पर इस बार सिंचाई के लिए पानी की इतनी जरूरत नहीं है। नहरी यानी की कोई कमी नहीं है।
-सतेंद्र कुमार, एक्सईएन, सिंचाई विभाग


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed