फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   57 thousand drivers broke traffic rules in three years

तीन साल में 57 हजार वाहन चालकों ने तोड़े यातायात नियम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
57 thousand drivers broke traffic rules in three years
रोहित राजपूत
विज्ञापन

चरखी दादरी। ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए वाहन चालक संजीदा नहीं है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले तीन साल में 57 हजार चालक ट्रैफिक नियम तोड़ते पकड़े गए हैं और इसकी एवज में उन पर करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये जुर्माना लगाया गया। इनमें से 54386 लोगों ने 3.11 करोड़ की जुर्माना राशि अदा की है। पिछले तीन सालों में सर्वाधिक चालान गत वर्ष 2021 में हुए हैं। पुलिस के आंकड़ों अनुसार वर्ष 2021 में जिले में 24530 चालान किए गए हैं।
पिछले तीन सालों में हुए चालान का डाटा खंगालने पर सामने आया कि 2019 में कुल 13693 चालान किए गए, जबकि 2020 में 18410 चालान हुए। 2019 में 32 लाख 72 हजार और 2020 में वाहन चालकों पर एक करोड़ 33 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार 2021 में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर एक करोड़ 45 लाख 88 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। 2019 में 13693 में से 13240 चालकों ने, 2020 में 18410 में से 17337 ने और 2021 में 24530 में से 23809 चालकों ने चालान राशि भरी है। संवाद
विज्ञापन

2021 में बढ़े फास्ट ड्राइविंग के चालान
2019 और 2020 में जिले में तेज रफ्तार का एक भी चालान नहीं कटा था। वहीं, 2021 में तेज रफ्तार के 588 चालान हुए। सूत्रों के अनुसार 2019 व 2020 में पुलिस विभाग के इटरसेप्टर नहीं थी और 2021 में इंटरसेप्टर पहुंचने के बाद ही स्पीड के चालान शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन श्रेणी में बढ़ रहे चालान
साल 2019 में बिना लाइसेंस के अंडर ऐज ड्राइविंग की चालान संख्या 20 थी, जो 2020 में 27 व 2021 में 40 हो गई। रोड टैक्स पेय न करने वालों की संख्या 2019 में 19 थी। यह संख्या 2020 में 36 और 2021 में 127 हो गई। 2019 में सीटिंग क्षमता से अधिक सवारी बैठाने के 11 चालान थे। 2020 में 16 और 2021 में 54 चालान हुए। खतरनाक ड्राइविंग के 2019 में 48 चालान किए गए थे, वहीं 2021 में इनकी संख्या 64 पहुंच गई। शराब का नशे करके वाहन चलाने के 2019 में सिर्फ 31 केस थे, लेकिन ये 2021 में 113 हो गए।
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने से गुरेज कर रहे वाहन चालक
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगाने के जिले में पिछले तीन सालों में 16301 चालान किए गए हैं। 2019 में ऐसे 814, 2020 में 6767 और 2021 में 8720 चालान किए हैं। ऐसे में स्पष्ट है कि वाहन चालक आदेशों के बावजूद हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने से गुरेज कर रहे हैं।
गलत दिशा में गाड़ी चलाने के केस भी बढ़े
गलत साइड में ड्राइविंग करने के चालान भी साल दर साल बढ़े हैं। 2019 में 1297 चालान किए गए थे, लेकिन यह संख्या 2020 में 2770 और 2021 में तो 5439 पहुंच गई। बिना कोई इंडिकेटर के लाइन चेंज करने के 2019 में जीरो केस थे। 2020 में ऐसे दो और 2021 में 645 चालान किए गए। गलत जगह वाहन को पार्क करने के 2020 में 866 चालान किए गए, जबकि 2021 में यह संख्या 1362 हो गई।

पुलिस अधीक्षक ने गत दिनों आयोजित बैठक में पुलिस टीमों को यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान करने के आदेश दिए हैं। जिले में प्रतिमाह करीब दो हजार चालान किए जाते हैं। वाहन चालकों को समय-समय पर पुलिस ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक भी कर रही है। पवन कुमार, प्रवक्ता, जिला पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed