फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   561 seats of graduate classes are vacant in two colleges of the city, admission process will continue till 28th

Charkhi Dadri News: स्नातक कक्षाओं में 561 सीटें अब भी खाली, 28 तक चलेगी दाखिला प्रक्रिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
561 seats of graduate classes are vacant in two colleges of the city, admission process will continue till 28th
दादरी स्थित एपीजे सरस्वती महिला महाविद्यालय। संवाद
चरखी दादरी। जिले के महाविद्यालयों में बीए, बीकॉम, बीएससी, मेडिकल व नॉन मेडिकल की निर्धारित सीटें भरना महाविद्यालय प्रबंधन समितियों के लिए चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। शहर के जनता व एपीजे कन्या महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की 960 सीटों में से 399 ही भर पाई हैं और 561 सीटें अभी भी खाली हैं।
विज्ञापन


महाविद्यालयों में पहली मेरिट लिस्ट जून के अंतिम सप्ताह में जारी की गई थी। उसके बाद ओपन काउंसिलिंग से भी खाली सीटें भरने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं बन पाई। इसके बाद दाखिला लेने की तिथि भी बढ़ाई गई। अब अंतिम तिथि 28 अगस्त है और अभी भी महाविद्यालयों में स्नातक की सीटें खाली हैं।
विज्ञापन


स्नातक के पाठ्यक्रमों में छात्रों के कम दाखिला लेने का कारण कोचिंग की तरफ रुझान बढ़ना है। विशेषज्ञों का कहना है कि तीन साल स्नातक करने पर भी युवाओं को नौकरी के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ता है और अब विद्यार्थी स्नातक करने से पहले कोचिंग लेकर नौकरी पाने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




जानिये...किस कॉलेज में क्या है दाखिला स्थिति

जनता कॉलेज

संकाय - कुल सीटें - दाखिले हुए - खाली सीटें

बीए - 560 - 270 - 290

बीकॉम - 80 - 58 - 22

बीएससी मेडिकल - 80 - 40 - 40

बीएससी नॉन मेडिकल - 160 - 52 -108

बीसीए - 80 - 12 - 68

एपीजे महिला कॉलेज

विषय - कुल सीटें - दाखिले हुए - खाली सीटें

बीए प्रथम - 400 - 129 -271

बीकॉम - 80 - 12 - 68

बीएससी - 80 - 16 - 64



----------

बीए प्रथम वर्ष में दाखिला लेने के लिए अंतिम तारीख 28 अगस्त तक बढ़ाई हुई है। वंचित विद्यार्थी लगातार दाखिला लेने के लिए पोर्टल पर अपने दस्तावेज जमा करवा रहे हैं। अंतिम तिथि तक कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

डॉ. यशवीर सिंह, प्राचार्य, जनता महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed