फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   56 vehicles seized in 10 months for illegal mining, 80 lakh fine collected

Charkhi Dadri News: अवैध खनन करने पर 10 माह में 56 वाहन जब्त, 80 लाख वसूला जुर्माना

Sat, 09 Dec 2023 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 09 Dec 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
56 vehicles seized in 10 months for illegal mining, 80 lakh fine collected
चरखी दादरी। विभाग की कार्रवाई के बाद भी खनन माफिया अवैध खनन करने से बात नहीं आ रहा है। इस वर्ष की बात करें तो अक्तूबर तक अवैध खनन करने पर टीम ने 56 वाहन जब्त किए हैं। इन वाहनों को छोड़ने की एवज में 80 लाख रुपये जुर्माना भरवाया गया है। वाहनों जब्त करने की कार्रवाई के साथ 11 मामलों में विभाग ने एफआईआर भी दर्ज करवाई हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जिले का खनन विभाग सरकार को राजस्व देने के मामले में पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर है। ऐसे में यहां अवैध खान से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। वर्ष 2023 में जनवरी से अक्तूबर तक के आंकड़े भी यही बयां कर रहे हैं। खनन विभाग की टीम ने माइनिंग जोन में अवैध खनन के कई मामले पकड़े हैं। माहवार बात करें तो अवैध खनन के औसतन तीन से चार केस मिले हैं।
विज्ञापन

नवंबर में ग्रैप-3 लागू होने के चलते खनन और क्रशर जोन बंद रहे और इसके चलते इस माह इस तरह के केस नहीं मिले। हालांकि पाबंदी के बावजूद अवैध खनन करने पर टीम ने एक पॉकलैंड को जब्त कर फर्म संचालक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 9 खनन जोन और 260 क्रशर
खनन निरीक्षक कोमल कुमार ने बताया कि जिले में 9 खनन जोन हैं जबकि 260 क्रशर हैं। इन सबकी निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए विभाग ने टीमें गठित की हुई हैं जो मौके पर जाकर जायजा भी लेती हैं। इसके अलावा क्षेत्र में जहां भी मिट्टी के अवैध उठान की शिकायत मिलती है वहां पहुंचकर भी टीम कार्रवाई कर रही है।
- प्रतिदिन चलते हैं पांच हजार से ज्यादा डंपर और ट्रॉले
दादरी जिले से भवन निर्माण सामग्री प्रदेश के अन्य जिलों के साथ दूसरे प्रदेशों में भी पहुंचती हैं। दादरी खनन क्षेत्र से करीब 20 हजार श्रमिकों को रोजगार मिला हुआ है। वहीं, जिले से प्रतिदिन पांच हजार से ज्यादा डंपर और ट्रॉले भवन निर्माण सामग्री लेकर गुजरते हैं।



- जानिये...किस माह हुई क्या कार्रवाई
माह - वाहन पकड़े - जुर्माना वसूला - एफआईआर दर्ज करवाई

फरवरी 03 649008 02

मार्च 01 556873 00
अप्रैल 01 313500 01

मई 02 633000 01
जून 01 00 01

जुलाई 10 730700 00
अगस्त 04 222208 01

सितंबर 02 830850 04
अक्तूबर 00 00 01

नवंबर 00 00 00




वर्सन:
विभागीय टीम जिले में अवैध खनन पर कार्रवाई करती हैं। माइनिंग व क्रशर जोन के साथ मिट्टी का अवैध उठान करने वालों पर भी टीमों की नजरें हैं। इस वर्ष विभाग 11 एफआईआर दर्ज करवा चुका है जबकि 80 लाख से अधिक की जुर्माना राशि वसूली गई है।
-कोमल कुमार, निरीक्षक, खनन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article