फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   5.56 lakh quintals of mustard currently in the markets, payment of three billion rupees to farmers stuck

Charkhi Dadri News: 5.56 लाख क्विंटल सरसों अभी मंडियों में, किसानों का तीन अरब रुपये का भुगतान अटका

Fri, 03 May 2024 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 03 May 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
5.56 lakh quintals of mustard currently in the markets, payment of three billion rupees to farmers stuck
चरखी दादरी। 2023-24 सीजन में दादरी जिले की तीन मंडियों में रिकॉर्ड 5.43 अरब की सरसों खरीदी गई। इस बार 9.62 लाख क्विंटल की खरीद हुई है। अब चिंताजनक बात केवल धीमी उठान और अटका हुआ भुगतान है। तीन मई तक की स्थिति देखें तो 5.56 लाख क्विंटल सरसों अभी मंडियों में पड़ी है और किसानों का करीब 3 अरब रुपये का भुगतान अटका हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले की दादरी और बाढड़ा मंडी समेत झोझूकलां केंद्र पर सरसों की सरकारी खरीद एक अप्रैल से शुरू हुई थी। इस सीजन में खरीदी गई 9.58 लाख क्विंटल सरसों में से शुक्रवार दोपहर तक 4.05 लाख क्विंटल की ही उठान हुई है। इस सप्ताह के 5 दिनों में 3.09 लाख क्विंटल सरसों की खरीद हुई है जबकि उठान 1.55 लाख क्विंटल हुई है। अभी 53.41 प्रतिशत उठान बाकी है जबकि 42.59 प्रतिशत यानी 4.05 लाख क्विंटल सरसों गोदाम में पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

इस सीजन के अंदर दादरी मंडी में 5.91 लाख क्विंटल की आवक हुई है और इसमें से सारी सरसों एजेंसी ने खरीदी है। इसी प्रकार बाढड़ा मंडी में 2.21 लाख क्विंटल सरसों की आवक हुई है और इसमें से 2.21 लाख क्विंटल की खरीद हुई है। वहीं, झोझूकलां केंद्र पर 1.50 लाख क्विंटल सरसों की आवक हुई है और यहां भी सारी सरसों खरीदी गई है। 49567 किसान सरसों लेकर तीनों खरीद केंद्रों पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




जानिये... किस केंद्र से सरसों की कितनी उठान बाकी

खरीद केंद्र - उठान हुई- उठान बाकी
दादरी मंडी - 270279- 320480
बाढड़ा मंडी - 80277 - 141013
झोझूकलां - 55218 - 94956


दादरी मंडी में पहुंचे सर्वाधिक 30123 किसान
इस खरीद सीजन की बात करें तो दादरी मंडी में सर्वाधिक 30123 किसान सरसों लेकर पहुंचे। इसी प्रकार बाढड़ा मंडी में 11933 किसान अपनी उपज बेचने पहुंचे। झोझूकलां खरीद केंद्र पर 7511 किसान सरसों बेचने पहुंचे।



इधर...जिले में गेहूं खरीद की ये है स्थिति
इस सीजन में पांच केंद्रों पर गेहूं की खरीद हो रही है। शुक्रवार सुबह तक दादरी मंडी में 127988 क्विंटल, बाढड़ा मंडी में 28853 क्विंटल, झोझूकलां केंद्र पर 5871 क्विंटल, बौंदकलां में 78739 क्विंटल और छपार में 36835 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। 3 मई की सुबह तक खरीद केंद्रों पर 348450 क्विंटल गेहूं पहुंचा है जिसमें से एजेंसियों ने 277988 क्विंटल की खरीद की है। शुक्रवार सुबह तक पांचों केंद्रों में 6364 किसान गेहूं लेकर पहुंचे हैं।



ये है सरसों भुगतान की स्थिति
दादरी जिले के तीनों केंद्रों पर 49567 किसानों ने अपनी सरसों बेची है। इनमें से 18492 किसानों के खातों में 221.12 करोड़ की राशि पहुंच चुकी है। दूसरी ओर 3185 लाख क्विंटल सरसों का गोदामों में भंडारण किया जा चुका है। फिलहाल 31075 किसानों का भुगतान बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed