फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   5.54 lakh quintals of wheat have arrived, but payment has been made so far for only 23,210 quintals.

Charkhi Dadri News: 5.54 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी, अब तक भुगतान केवल 23210 क्विंटल का

Sat, 18 Apr 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 18 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
5.54 lakh quintals of wheat have arrived, but payment has been made so far for only 23,210 quintals.
दादरी की नई अनाज मंडी से फसलों का उठान करते हुए श्रमिक। - फोटो : 1
चरखी दादरी। दादरी जिले की अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर 5.54 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। बंपर आवक के चलते जहां परिसर गेहूं की बोरियों से अटे पड़े हैं, वहीं दूसरी ओर खरीद और उठान की सुस्त रफ्तार ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सीजन शुरू हुए 18 दिन बीत जाने के बाद भी महज 650 किसानों के खातों में करीब 6 करोड़ रुपये की राशि पहुंच पाई है।
विज्ञापन

गेहूं की सरकारी खरीद की घोषणा के बाद किसानों ने जल्दी भुगतान होने की उम्मीद के चलते एक अप्रैल से ही मंडियों में गेहूं पहुंचाना शुरू कर दिया था। जिले में शनिवार तक 5 लाख 54 हजार 454 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है लेकिन खरीद केवल 2 लाख 74 हजार 450 क्विंटल की हो चुकी है। उठान प्रक्रिया की कछुआ चाल के कारण भुगतान का पहिया भी थम गया है। अब तक सिर्फ 23 हजार 210 क्विंटल गेहूं का भुगतान संभव हो सका है।
विज्ञापन

मंडी में जगह की कमी के चलते किसानों को अपनी उपज खुले आसमान के नीचे रखने पर मजबूर होना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि यदि उठान में तेजी नहीं लाई गई तो आने वाले दिनों में नई आवक के लिए जगह ही नहीं बचेगी। परेशान किसानों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उठान का दायरा बढ़ाया जाए ताकि उन्हें अपनी ही फसल के पैसे के लिए दर-दर न भटकना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के खरीद केंद्रों का विस्तृत ब्योरा (आंकड़ा क्विंटल में है)
खरीद केंद्र -- कुल आवक -- खरीदी गई गेहूं -- उठान हुआ
दादरी -- 2,29,806 -- 1,27,551-- 27,113
बाढड़ा -- 88,622 -- 29,189 -- 12,6,69

झोझू कलां -- 26,408 --11,289 -- 7,942
बौंद कलां -- 99,058 -- 58,024 -- 15,766
बेरला -- 39,591 -- 15,767 -- 7,007
छपार -- 70,969 -- 32,630 --15,366
कुल -- 5,54,454 -- 2,74,450 -- 85,863
वर्सन :
गेहूं खरीद की एवज में छह करोड़ रुपये की राशि किसानों के खातों में भेज दी गई है। मुख्यालय से और राशि आने पर किसानों के खातों में भेज दी जाएगी।
-पुनीत पंघाल, जिला प्रबंधक, हैफेड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed