{"_id":"6618208c6425177efb0f5789","slug":"52-types-of-medicines-arrived-orders-for-100-types-of-medicines-also-placed-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-116159-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 52 प्रकार की दवाएं पहुंची, 100 प्रकार की दवाओं के भी दिए ऑर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 52 प्रकार की दवाएं पहुंची, 100 प्रकार की दवाओं के भी दिए ऑर्डर
Thu, 11 Apr 2024 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 11 Apr 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी का नागरिक अस्पताल।
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के 17 स्वास्थ्य केंद्रों के लिए स्टोर में 52 प्रकार की दवाएं पहुंच चुकी हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने 100 प्रकार की दवाओं का ऑर्डर भी दे दिया है। कंपनी की ओर से जल्द ही दवा की खेप स्वास्थ्य विभाग को मुहैया करवा दी जाएगी। एक सप्ताह बाद स्वास्थ्य केंद्रों पर 300 प्रकार की दवाएं उपलब्ध हो जाएंगी और इसके बाद मरीजों को काफी हद तक राहत मिलेगी।
दवा की खेप पहुंचने और एजेंसी को ऑर्डर देने से अब जिले के 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं का टोटा दूर होता नजर आ रहा है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो 7 दिन के अंदर करीब 248 प्रकार की दवाएं विभाग के पास उपलब्ध हो जाएंगी। इनमें कई जीवनरक्षक दवाएं भी शामिल हैं। जिला मुख्यालय पर खेप आने के बाद अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर आपूर्ति कर दी जाएगी।
जिले में सिविल अस्पताल के अलावा मातृ-शिशु अस्पताल, तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इन सभी केंद्रों पर दवाओं की कमी बनी हुई है। इसके चलते बाहर से दवाएं लेने के लिए मरीजों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। विभाग को गत दिनों ही 30 लाख का बजट मिला था और इसके बाद दवा खरीद की प्रक्रिया शुरू की गई थी। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार की मानें तो 16 अप्रैल तक 300 प्रकार की दवाएं स्टॉक में शामिल हो जाएंगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र पर दवाओं का प्रावधान
सिविल अस्पताल में 512 प्रकार की दवाओं का प्रावधान है। हालांकि कुछ दवाएं ऐसी हैं जो विशेषज्ञों की कमी के चलते दादरी सिविल अस्पताल के स्टोर में नहीं पहुंचती हैं। वहीं, एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 429 प्रकार की और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 246 प्रकार की दवाओं का प्रावधान है।
निदेशक भी ले चुके स्टॉक का जायजा
दो दिन पहले ही स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक डॉ. मनीष बंसल ने सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान वे दवा काउंटर व दवा भंडारण कक्ष में भी पहुंचे थे। उन्होंने सीएमओ डॉ. विनोद कुमार से भी दवाओं के मौजूदा स्टॉक की स्थिति जानी थी। निरीक्षण के बाद उन्होंने दवाओं की खरीद प्रक्रिया की गति पर संतुष्टि जाहिर की थी।
52 प्रकार की दवाएं स्टोर से आ गई हैं, जबकि 100 प्रकार की दवाओं का एजेंसी को ऑर्डर दिया जा चुका है। जल्द ही एजेंसी की ओर से दवाओं की खेप मिल जाएगी और इसके तुरंत बाद इन्हें अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। - डॉ. विनोद कुमार, सीएमओ