फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   510 students can take admission in 15 courses in Rawaldhi ITI

रावलधी आईटीआई में 15 कोर्सेज में 510 छात्र ले सकते हैं दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
510 students can take admission in 15 courses in Rawaldhi ITI
रावलधी स्थित राजकीय आईटीआई संस्थान। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। दसवीं के बाद अपने आगे की पढ़ाई को लेकर चिंतित छात्र अगर अपने शहर में ही रहकर कोई तकनीकी कोर्स करना चाहते हैं, तो वो रावलधी स्थित राजकीय आईटीआई में दाखिला ले सकते हैं। यहां 12 कोर्स इंजीनियरिंग से संबंधित हैं जबकि तीन कोर्स नॉन इंजीनियरिंग हैं। यहां छात्रों के लिए 15 कोर्सेज हैं, जिनमें 510 सीटें हैं।
विज्ञापन

रावलधी स्थित राजकीय आईटीआई के प्राचार्य अजय खोखर ने बताया कि आईटीआई में इंजीनियरिंग ट्रेड के अंदर 418 सीटें हैं। इनमें इलेक्ट्रिशियन, फिटर, टर्नर, मोटर मैकेनिक व्हीकल, ड्राफ्टसमैन, वेल्डर, कारपेंटर, पलंबर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नॉन-इंजीनियरिंग ट्रेड के अंदर 92 सीटें हैं और इनमें स्टेनो, कोपा व ड्रेस मेकिंग के कोर्सेज उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि उनके संस्थान में छात्रों के लिए सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे किसी भी प्रकार की समस्या का सामना छात्रों को न करना पड़े। उन्होंने बताया कि छात्र इन कोर्सेज को करने के बाद अपना खुद का रोजगार भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं, पासआउट प्रशिक्षुकों के लिए आईटीआई में प्लेसमेंट शिविर भी आयोजित किए जाते हैं, जिनमें महानगरों से कंपनियों के प्रतिनिधि साक्षात्कार के लिए आते हैं।
विज्ञापन

आईटीआई के इंजीनियरिंग कोर्सेज और सीटों का ब्योरा
ट्रेड का नाम- सीटें- यूनिट- -कोर्स की अवधि -योग्यता
इलेक्ट्रिशियन -40 - 4 - 2 साल - दसवीं
फिटर - 40 - 4 - 2 साल - दसवीं
टर्नर - 40 - 4 - 2 साल - दसवीं
मोटर मैकेनिकल व्हीकल - 40 - 4 - 2 साल - दसवीं
पेंटर सामान्य - 20 - 2 - 2 साल - दसवीं
मैकेनिक रेफ्रिजरेटर व एसी - 24 - 2 - 2 साल - दसवीं
मैकेनिक इलेक्ट्रोनिक्स - 24 - 2 - 2 साल - दसवीं
ड्राफ्टसमैन सिविल - 24 - 2 - 2 साल - दसवीं
मैकेनिक डीजल - 40 - 2 - 1 साल - दसवीं
वेल्डर - 40 - 2 - 1 साल - दसवीं
कारपेंटर - 48 - 2 - 1 साल - दसवीं
पलंबर - 48 - 2 - 1 साल - दसवीं
आईटीआई में नॉन इंजीनियिंरग कोर्सेज की ये है स्थिति
कोर्स- सीटें- यूनिट-कोर्स की अवधि, योग्यता
स्टेनो एंड सेक्रेटरी असिस्टेंट - 24 - 1 - 1 साल - दसवीं
कोपा - 48 - 2 - 1 साल - दसवीं
ड्रेस मेकिंग - 20 - 1 - 1 साल - दसवीं
दाखिले के समय चाहिए ये दस्तावेज -
दाखिला लेने के इच्छुक छात्र अपने दस्तावेज को पूरा करके रखें। दाखिले के समय छात्रों को आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, आय प्रमाण पत्र, दसवीं पास का सर्टिफिकेट, चरित्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र व बैंक का खाता नंबर आवेदन के समय देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त माह में दाखिले शुरू होने की संभावना है। दाखिले से पहले सभी इच्छुक छात्र अपने दस्तावेजों को पूरा करके रखें और दाखिले के लिए आवेदन करना सुनिश्चित करें। संस्थान में छात्राओं के लिए सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं हैं।
- अजय खोखर, प्राचार्य, राजकीय आईटीआई रावलधी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed