फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   51 people will be hounered

Charkhi Dadri News: निर्मला साहित्यिक समिति 29 को देश-विदेश के 51 साहित्यकारों को करेगी सम्मानित

Mon, 16 Sep 2024 05:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 16 Sep 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
51 people will be hounered
अब तक 600 साहित्यकारों को सम्मानित कर सैकड़ों नव प्रकाशित कृतियों का किया जा चुका लोकार्पण
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। 29 सितंबर को निर्मला साहित्यिक समिति दादरी की ओर से प्रेरणा साहित्य एवं शोध संस्थान सभागार कुरुक्षेत्र में समारोह होगा। कार्यक्रम का विषय हिंदी और भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं की अनुवाद स्थिति और संभावनाएं रहेगा। इसमें देश-विदेश से 51 साहित्यकार सम्मानित होंगे।
समिति अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार मंगलेश के अनुसार कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मुक्ता पूर्व निदेशक हरियाणा साहित्य अकादमी करेेंगे। मुख्य अतिथि डॉ. आरती लोकेश, दुबई, मुख्य वक्ता प्रोफेसर पूरनचंद टंडन दिल्ली, प्रोफेसर नरेश मिश्र रोहतक, प्रोफेसर जय प्रकाश शर्मा चंडीगढ़ और प्रोफेसर बाबूराम कुरुक्षेत्र होंगे।
विज्ञापन

समारोह में रचनाकारों को निर्मला अंतरराष्ट्रीय भारत-भारती सम्मान, अंतरराष्ट्रीय हिंदी सेवी सम्मान, आजीवन हिंदी साहित्य-साधना, हिंदी साहित्य शिरोमणि, हिंदी साहित्य रत्न, अनुवादश्री, भाषाश्री, महाकवि शंभूदास, इंद्रा स्वप्न स्मृति सम्मान व हरियाणा साहित्य गौरव सम्मान आदि से अलंकृत किया जाएगा। हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं पर विचार संगोष्ठी व पुस्तक लोकार्पण मुख्य आकर्षण रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अशोक मंगलेश ने बताया कि हिंदी भाषा, साहित्य, संस्कृति और अनुवाद को समर्पित निर्मला स्मृति साहित्यिक समिति, अब तक 600 से अधिक साहित्यकारों को सम्मानित कर चुकी है। हिंदी साहित्य एवं भाषा के प्रचार- प्रसार व संवर्धन में कार्यरत समिति पिछले 10 वर्षों से कार्यशील है।

निर्मला साहित्यिक समिति की ओर से प्रतिवर्ष स्मृति समारोह, सम्मान समारोह, पुस्तक प्रदर्शनी, पुस्तक लोकार्पण, विचार गोष्ठी, संगोष्ठी देश भर के रचनाकारों, साहित्य सेवियों के सम्मान में समारोहों आदि का आयोजन करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed