फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   51 complaints reached DC in Samadhan Camp

Charkhi Dadri News: समाधान शिविर में डीसी के पास पहुंचीं 51 शिकायतें, 9 का करवाया समाधान

Tue, 02 Jul 2024 05:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 02 Jul 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
51 complaints reached DC in Samadhan Camp
चरखी दादरी स्थित कार्यालय में जनसमस्याएं सुनतीं डीसी मनदीप कौर।
चरखी दादरी। डीसी मनदीप कौर ने सोमवार सुबह लघु सचिवालय में समाधान शिविर लगाया। इस दौरान उन्होंने आमजन की विभिन्न विभागों से संबंधी शिकायतें सुनीं और कुछ का मौके पर ही समाधान किया गया। सोमवार को डीसी के पास कुल 51 शिकायतें पहुंचीं जिनमें से नौ का मौके पर ही समाधान किया गया जबकि बाकी 42 शिकायतें संबंधित अधिकारियों को देकर उनका निपटान जल्द करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीसी मनदीप ने कहा कि आमजन की समस्याओं का एक स्थान पर ही निवारण कर उन्हें राहत प्रदान करने के लिए शुरू किया गया समाधान शिविर नागरिकों को काफी राहत दे रहा है। मौके पर ही जहां लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है वहीं मुख्यालय से संबंधित मामलों में भी त्वरित कार्रवाई कर जल्द रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन

डीसी मनदीप ने सोमवार सुबह नौ बजे से 11 बजे तक आमजन की सुनवाई की। डीसी ने कहा कि सरकार ने समाधान प्रकोष्ठ नाम से नई पहल की है, जिसका उद्देश्य शिकायत निवारण प्रक्रिया को व्यवस्थित करना और उनका समय पर समाधान सुनिश्चित करना है। प्रत्येक शिकायत को शिकायतकर्ता की पीपीपी आईडी, संबंधित विभाग और शिकायत के विवरण के साथ दस्तावेजीकरण किया जा रहा है। नीतिगत मामलों से जुड़ी शिकायतों को स्पष्ट रूप से चिह्नित किया जा रहा है, ताकि नियमानुसार उन पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक कार्यदिवस में आयोजित किए जा रहे शिविर में आएं। जिला प्रशासन समस्याओं के समाधान के लिए पूरी गंभीरता के साथ निर्णय लेता है ताकि जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाता है।

- आवेदन पर हो ठोस कार्रवाई, ढिलाई न बरतें अधिकारी
डीसी ने निर्देश दिए कि अधिकारी नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने में किसी भी स्तर पर कोई ढिलाई न बरतें। लोगोंं के आवेदनों पर ठोस कार्रवाई करें। परिवार पहचान पत्र और पेंशन संबंधी शिकायतों को सरकार की हिदायतों के अनुरूप अतिशीघ्र निपटाएं। पेंशन, आधार कार्ड में नाम सही करवाने, आय सुधरवाने आदि समस्याओं का समाधान अतिशीघ्र किया जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को किसी प्रकार से परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed