फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   50 Thousand Rupies Looted from Old Man

बैंक के बाहर बुजुर्ग की बाइक से बैग झपटकर दो युवक फरार

Thu, 15 Aug 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
50 Thousand Rupies Looted from Old  Man
बैंक में रुपये निकलवाने आए चरखी निवासी एक बुजुर्ग की बाइक पर टंगा बैग लेकर दो युवक फरार हो गए। बैग में पचास हजार की नकदी भी थी। पीड़ित बुजुर्ग ने इस संबंध में सिटी थाना पुलिस को शिकायत सौंपी है, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में चरखी गांव निवासी बुजुर्ग छोटूराम ने बताया कि गत मंगलवार को वह लोहारू रोड स्थित पीएनबी में रुपये निकलवाने आया था। वह दोपहर तीन बजे बैंक पहुंचा था और उसने पचास हजार रुपये निकलवाकर अपने बैग में डाल लिए। बुजुर्ग ने बताया कि बैंक से बाहर निकलने के बाद उसने बैग बाइक के हैंडल पर टांग दिया और हेलमेट पहनने लगा। बुजुर्ग ने बताया कि हेलमेट पहने के बाद उसने देखा तो बैग बाइक में नहीं था। जब उसने अधर-उधर नजरें दौड़ाई तो दो युवक भागते दिखाई दिए। इसके बाद उसने शोर भी मचाया, लेकिन तक तक दोनों युवक वहां से भाग चुके थे। इसके बाद बुजुर्ग सिटी थाने पहुंचा और लिखित शिकायत पुलिस को सौंपी। पुलिस शिकायत में बुजुर्ग ने बताया कि बैग में उसके जमीन के कागजात भी थे। सिटी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बैग छीनने से पहले आरोपियों ने की रेकी
बुजुर्ग छोटूराम ने बताया कि उन्हें अंदेशा है कि आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया। बुजुर्ग का कहना है कि उसके बैंक के अंदर दाखिल होने से लेकर बाहर निकलने तक की जानकारी युवकों के पास थी। उसके हेलमेट पहनते समय वो वारदात को अंजाम देने में सफल हो गए। सिटी थाना प्रभारी जगराम ने बताया कि पीड़ित छोटूराम ने मामले की शिकायत सौंपी है। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed