फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   50 percent of pharmacist posts are vacant in the district

Charkhi Dadri News: जिले में फार्मासिस्ट के 50 प्रतिशत पद खाली

Sat, 21 Feb 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 21 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
50 percent of pharmacist posts are vacant in the district
दादरी जिला मुख्यालय पर स्थित नागरिक अस्पताल।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिला स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट की कमी बनी हुई है। इसके कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक में काम प्रभावित हो रहा है। फिलहाल जिले में फार्मासिस्ट के 50 प्रतिशत पद खाली पड़े हैं। लंबा समय बीतने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग इन पदों को नहीं भर पाया है। इससे मरीजों को दवाएं लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट की कमी का आलम यह है कि जिले के 6 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ये पद खाली पड़े हैं। यहां स्टाफ नर्सों की मदद से ही मरीजों को दवाओं का वितरण किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ जिले के दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी फार्मासिस्ट का एक-एक पद खाली है। फार्मासिस्ट के खाली पदों को भरने के लिए विभाग की ओर से कई बार मुख्यालय मांग भेजी जा चुकी है,लेकिन अभी तक इस पर संज्ञान नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के अलावा मातृ-शिशु अस्पताल, तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर फार्मासिस्ट के 32 पद स्वीकृत हैं। फिलहाल इनमें से 50 प्रतिशत पद भरे हैं जबकि इतने ही खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबा समय बीतने के बाद भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर खाली पड़े 16 फार्मासिस्ट की तैनाती नहीं हो पाई है। यदि फार्मासिस्ट के सभी पद भरें हो तो स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं के स्टॉक की भी निगरानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed