{"_id":"656e1943b1a846ded00c1a8c","slug":"5-vita-booths-will-be-allotted-to-self-help-groups-in-the-city-7-applications-received-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-10226-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: शहर में स्वयं सहायता समूहों को अलॉट होंगे 5 वीटा बूथ, 7 आवेदन पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: शहर में स्वयं सहायता समूहों को अलॉट होंगे 5 वीटा बूथ, 7 आवेदन पहुंचे
Mon, 04 Dec 2023 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर में जल्द ही स्वयं सहायता समूह वीटा बूथों का संचालन करते नजर आएंगे। इसके लिए नगर परिषद की एनयूएलएम (नेशनल अर्बन आजीविका मिशन) शाखा ने आवेदन आमंत्रित किए थे। योजना अनुसार शहर मे 5 वीटा बूथ अलॉट किए जाने हैं। खास बात ये है कि वीटा बूथ के लिए 7 स्वयं सहायता समूहों ने आवेदन किए हैं और जांच के बाद सभी आवेदन मुख्यालय भेज दिए हैं।
बता दें कि सरकार ने नगर परिषद एनयूएलएम शाखा के तहत स्वयं सहायता समूहों से वीटा बूथ अलॉट करने के लिए आवेदन मांगे थे। सरकार की योजना अनुसार दादरी शहर में 5 वीटा बूथ खुलने हैं और पिछले करीब दो माह से इनके आवेदन संबंधी प्रक्रिया चल रही थी। प्रक्रिया पूरी होने तक नगर परिषद के पास कुल सात आवेदन आए और सभी आवेदनों को शाखा अधिकारियों ने मुख्यालय भेज दिया है।
अब इन आवेदनों में से 5 का चयन उच्चाधिकारियों की ओर से दस्तावेजों की जांच के आधार पर किया जाना है। इसके उपरांत ये सूची रोहतक स्थित वीटा प्लांट में भेजी जाएगी। फिर वहीं से बूथ अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। शाखा अधिकारियों के अनुसार जल्द ही ये प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। प्राथमिक नियमों को पूरा करने वाले आवेदकों को दी जाएगी।
विज्ञापन
- 30 हजार रुपये आएगी लागत
चयनित स्वयं सहायता समूह को वीटा बूथ के लिए 30 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इसमें 5000 रुपये सिक्योरिटी रहेगी जबकि 25 हजार रुपये अन्य व्यवस्थाओं के लिए भरवाए जाएंगे। शहर की बात करें तो इस समय 147 महिला स्वयं सहायता समूह हैं।
- बूथ अलॉटमेंट के लिए ये थीं शर्तें
आवेदक जिले का स्थायी निवासी होना चाहिए। इसके अलावा अगर पूर्व सैनिक है तो उम्र 50 साल से ऊपर नहीं तो 18 से 45 के बीच होनी चाहिए। बैंक का डिफाल्टर न हो और न ही कोई आपराधिक केस दर्ज हाे। 5 गुना 5 आकार की जगह हो और हर वीटा बूथ के बीच 500 मीटर की दूरी हो।
वीटा बूथ के लिए 7 स्वयं सहायता समूहों ने आवेदन किए हैं। इन्हें सत्यापित करने के बाद मुख्यालय भेज दिया गया है। वहां से जांच के बाद आवेदनों को रोहतक वीटा बूथ प्लांट भेजा जाएगा।
विनय जोशी, प्रभारी, एनयूएलएम शाखा (नगर परिषद)