{"_id":"644d3be4261014bd2b0a42a4","slug":"5-police-teams-raided-spa-centers-hotels-and-cafes-charkhidadri-news-c-21-hsr1019-119853-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पुलिस की 5 टीमों ने स्पा सेंटर, होटलों और कैफे में दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पुलिस की 5 टीमों ने स्पा सेंटर, होटलों और कैफे में दी दबिश
Sat, 29 Apr 2023 09:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 29 Apr 2023 09:16 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला पुलिस ने शनिवार को व्यापक स्तर पर स्पा सेंटर, होटलों और कैफे में चेकिंग अभियान चलाया। करीब तीन घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम को होटलों के कमरों में प्रेमी युगल मिले। पुलिस टीम की ओर से उनका पूरा ब्योरा दर्ज किया गया और इसके बाद उनके परिजनों को भी सूचित किया गया। पुलिस टीमों की कार्रवाई से स्पा सेंटर और होटल संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
एसपी नितिका गहलोत के निर्देशानुसार शनिवार को अनैतिक कार्यों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस की 5 टीमों ने 22 जगहों पर दबिश दी। रेड का उद्देश्य अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगाना रहा। छापामारी के दौरान सभी होटलों और कैफे का रिकॉर्ड चेक किया गया। इस दौरान होटल संचालकों को किसी प्रकार का अनैतिक कार्य न कराने की हिदायत दी गई। चेकिंग के दौरान एक होटल में पांच प्रेमी युगल मिले जिनमें से एक जीजा-साली निकले। पुलिस टीमों ने इन सभी से पूछताछ की और उनकी आईडी जांची।
एसपी बोलीं
अनैतिक कार्यों पर अंकुश लगाने के लिए यह दबिश दी गई। भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। कहीं भी पुलिस की ओर से अनैतिक कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
-नितिका गहलोत, एसपी, चरखी दादरी