फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   5 mm of rain fell, maximum temperature increased by one degree while minimum temperature decreased

Charkhi Dadri News: पांच एमएम हुई बारिश, अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ा तो न्यूनतम घटा

Fri, 18 Jul 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 18 Jul 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
5 mm of rain fell, maximum temperature increased by one degree while minimum temperature decreased
बारिश के दौरान शहर के बस स्टैंड रोड से गुजरते वाहन।
चरखी दादरी। शहर व आसपास के भागों में शुक्रवार शाम बारिश हुई। करीब पांच एमएम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। वहीं, बारिश के बाद अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी और न्यूनतम में गिरावट दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया जबकि हवा की गति 16 किलोमीटर प्रति घंटा रही। वातावरण में नमी की मात्रा 71 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से हल्की बादलवाही बनी रही। दिन में धूप खिली। दोपहर बाद मौसम में बदलाव आया। इससे शहर व आसपास के भागों में हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। इस बार मानसून खासा सक्रिय होने से बारिश का सिलसिला जून अंतिम सप्ताह से ही जारी है।
विज्ञापन

जुलाई माह में औसत से 161 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। इस समय खरीफ सीजन की फसलों में नुकसान वाली ऐसी कोई बात नहीं है। जहां थोड़ा बहुत जलभराव बना हुआ है, वहां से पंप एवं मोटर के जरिए पानी की निकासी की जा रही है। किसान इस समय धान की पछेती रोपाई कर रहे हैं। इस बार धान का रकबा बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed