फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   5 crech will be opened

Charkhi Dadri News: बच्चों के लिए खुलेंगे 5 क्रेच, कामकाजी महिलाओं की चिंता होगी खत्म

Sat, 07 Dec 2024 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 07 Dec 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
5 crech will be opened
अमर उजाला एक्सकलूसिव:
विज्ञापन

- महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जनवरी में शुरू कर दिए जाएंगे पांचों क्रेच, ग्रामीण क्षेत्र में एक तो शहर में खुलेंगे चार
- पांच क्रेचों का संचालन शुरू होने के बाद दूसरे चरण में खोले जाएंगे 10
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिले में 5 क्रेच खोलने की तैयारी कर ली है। चार क्रेच शहर में और एक गांव में खोला जाएगा। इनके लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। जनवरी तक इनका संचालन शुरू करने की योजना है। इसके बाद कामकाजी महिलाएं अपने बच्चों को यहां छोड़ सकेंगी। साथ ही उनकी देखभाल की चिंता भी नहीं रहेगी।
करीब दो साल बाद जिले में क्रेच खोलने की योजना परवान चढ़ेगी। विभाग ने पहले 15 क्रेच खोलने की योजना तैयार की थी। इस योजना को दो चरणों में सिरे चढ़ाया जाएगा। पहले चरण में विभाग 5 और दूसरे में 10 क्रेच खोलेगा। वहीं, पहले चरण में खोले जाने वाले पांचों क्रेच के लिए भवनों का चयन कर लिया गया है। पांचों क्रेच खुलने के बाद 10 और क्रेच खोलने की योजना पर काम शुरू किया जाएगा। क्रेच का फायदा उन महिलाओं को होगा जो नौकरी या अन्य कार्यों के चलते अपने बच्चों को काम के समय अपने साथ नहीं रख पातीं।
विज्ञापन

दरअसल, विभाग की ओर से क्रेच उन क्षेत्रों में खोले जाएंगे, जहां आंगनबाड़ी केंद्र नहीं हैं। शहर में ऐसी 10 और गांवों में पांच जगहें हैं, जहां आंगनबाड़ी केंद्र की कमी खल रही है। एक क्रेच में दो महिला कार्यकर्ता तैनात होंगी। ये छह माह से छह साल तक के बच्चों की देखभाल करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- छह माह से छह साल तक के बच्चे छोड़ सकेंगी महिलाएं
आंगनबाड़ी केंद्र पर अभिभावक 3 से 6 साल तक के बच्चों को सुबह 9 से दोपहर तीन बजे तक छोड़ सकते हैं। वहीं, क्रेच में छह माह से छह साल तक का बच्चा सुबह 7 से शाम 5 बजे तक छोड़ा जा सकता है। यहां बच्चों का पूरा ख्याल जाएगा।

- 10 घंटे रह सकेगा बच्चा क्रेच में
जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी गीता सहारण ने बताया कि कई महिलाएं नौकरी और अन्य काम-काज की व्यस्तता के चलते अपने बच्चों को साथ नहीं रख पाती हैं। उनके घर पर भी बच्चे की देखभाल करने वाला कोई नहीं होता है। ऐसी महिलाओं को क्रेच शुरू होने के बाद आसानी होगी। वे क्रेच स्टाफ के पास अपने बच्चे को 10 घंटे के लिए छोड़कर आसानी से अपनी ड्यूटी पर जा सकेंगी।

पहले चरण में कहां-कहां खुलने हैं क्रेच
पहले चरण में शहर में चार जगहों पर क्रेच खोले जाएंगे। इनमें पुलिस लाइंस, लघु सचिवालय, गांधी नगर और धानकान बस्ती शामिल हैं। वहीं, पांचवां क्रेच छपार गांव में खोला जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र का फिलहाल यह एकमात्र क्रेच होगा।

- यहां भी प्रस्तावित हैं क्रेच
शहर के वार्ड-15 में छत्रपति शिवाजी सामुदायिक भवन में, वार्ड-13 स्थित रामलीला मैदान के पास, वार्ड-5 में, वार्ड-3 में एपीएस के पास, वार्ड-18 स्थित सांसद धर्मबीर सिंह वाली गली के पास, प्रोफेसर कॉलोनी में शिव मंदिर के पास, वार्ड-10 खटीकान धर्मशाला में, वार्ड-21 में घिकाड़ा रोड पर, वार्ड-20 में किसान चौक के पास और वार्ड-6 में केएन स्कूल के पास क्रेच खोलने प्रस्तावित हैं। इनके अलावा बाढड़ा, कादमा, झोझूकलां, बौंदकलां व रावलधी गांव में भी क्रेच शुरू करने की योजना है।


वर्सन:
पहले चरण में पांच क्रेच खोले जाएंगे। इनमें से चार शहर में और पांचवां छपार गांव में खोला जाएगा। जनवरी तक इन्हें शुरू करने की योजना है। इसके बाद 10 क्रेच और खोले जाएंगे।
-गीता सहारण, सीडीपीओ, चरखी दादरी

फोटो 02
आंगनबाड़ी केंद्र में मौजूद बच्चे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed