फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   48 percent seats vacant in government iti

Charkhi Dadri News: राजकीय आईटीआई में 48 प्रतिशत सीटें खाली

Wed, 07 Aug 2024 05:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 07 Aug 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
48 percent seats vacant in government iti
पेज 4 की लीड
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सबसे अधिक दाखिले कोपा व इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में और सबसे कम स्टेनो में

संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में चौथी सूची की दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब भी संस्थानों में 48 प्रतिशत सीटें खाली हैं। कुछ ट्रेडों में सीटें सीटें पूरी हो चुकी हैं। इनमें इलेक्ट्रीशियन व कोपा ट्रेड में सबसे ज्यादा रुझान रहा है।

जिले में पांच राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं। इनमें रावलधी स्थित संस्थान जिले की नोडल आईटीआई है। इसमें 19 ट्रेडों में 584 सीटें हैं। अब तक इनमें से 312 सीटों पर दाखिले हो पाए हैं। 272 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा दाखिले कोपा (कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट) ट्रेड में हुए हैं। इसमें 72 सीटों में से 50 सीटें ही भर पाई हैं। लेकिन, पेंटर में एक भी आवेदक ने दाखिला नहीं लिया। वहीं, प्रतिशत के अनुसार देखें तो संस्थान में दाखिलों का प्रतिशत 53.4 प्रतिशत रहा। वहीं, खाली सीटें 46.4 फीसदी रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार कलाली-बलाली राजकीय आईटीआई में 15 ट्रेडों की 364 सीटें हैं। इसमें अभी तक 209 सीटें भर पाई हैं। 155 सीटें खाली हैं। इसमें सबसे ज्यादा इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में दाखिले हुए हैं। इसमें 40 में से 38 सीटें भरी हैं। वहीं, बात करें संस्थान में दाखिला प्रतिशत की तो 57.4 प्रतिशत सीटें पर दाखिले हुए हैं। 42.5 फीसदी सीटें अब भी खाली हैं।

गांव कादमा के राजकीय संंस्थान में नौ ट्रेडों की कुल 220 सीटें हैं। इनमें से 86 सीटें भरी हैं। 132 सीटें खाली हैं। इसमें सबसे अधिक दाखिले कोपा ट्रेड में हुए हैं। इसकी 48 में से 20 सीटें भर पाई हैं। वहीं, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में भी 20 में से 19 सीटें भर चुकी हैं। इसमें अगर दाखिला प्रतिशत की बात करें तो 39.09 फीसदी सीटें ही भर पाई हैं। वहीं, 60.9 प्रतिशत सीटें खाली रही हैं।


रावलधी आईटीआई

ट्रेड का नाम - सीटों की संख्या - दाखिला संख्या

कोपा ( एससीवीटी) - 24 - 41

कोपा - 48 - 9

ड्रेस मेकिंग - 20 - 2

इलेक्ट्रीशियन - 40 - 38

फिटर - 40 - 37

टर्नर - 40 - 21

वेल्डर - 40 - 15

कारपेंटर - 48 - 10

प्लंबर - 48 - 26

ड्राफ्टमैन सिविल - 24 - 8

मैकेनिक डीजल - 24 - 20

पेंटर सामान्य - 20 - 00

मोटर मैकेनिकल व्हीकल - 24 - 16

मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स - 24 - 17

मैकेनिक रेफ्रिजरेटर व एसी - 24 - 9

मैकेनिक डीजल ड्यूल मोड - 24 - 14

स्टेनो अंग्रेजी - 24 - 10

स्टेनो हिंदी ( एससीवीटी) - 24 - 2

मोटर मैकेनिकल व्हीकल ड्यूल मोड - 24 - 17





कलाली-बलाली आईटीआई

ट्रेड का नाम - कुल सीटें - दाखिला संख्या
कोपा (एससीवीटी) - 24 - 21

कोपा (एनसीवीटी) - 24 - 7

ड्रेस मेकिंग - 40 - 5

इलेक्ट्रीशियन (एससीवीटी) - 20 - 19

इलेक्ट्रीशियन (एनसीवीटी) - 20 - 19

फिटर - 20- 17

टर्नर - 20 - 11

वेल्डर - 40 - 24

प्लंबर (एससीवीटी) - 24- 00

प्लंबर (एनसीवीटी) - 24- 8

वायरमैन (एससीवीटी) - 20- 17

पेंटर सामान्य - 20 -3

मैकेनिक रेफ्रिजरेटर व एसी - 24- 19

सोलर तकनीशियन - 20 - 19

मोटर मैकेनिकल व्हीकल - 24 - 20



कादमा आईटीआई

ट्रेड का नाम - कुल सीटें - दाखिला संख्या
कोपा - 48 - 20

सेविंग टेक्नोलॉजी - 24 - 1

इलेक्ट्रीशियन ( एससीवीटी) - 20 - 19

फिटर - 20 - 13

ड्राफ्टमैन सिविल - 20 - 00

वेल्डर - 20 - 8

फायर टेक्नोलॉजी( एससीवीटी)- 24- 15

सोलर टेक्नीशियन - 20 - 6

स्टेनोग्राफी इन हिंदी - 24 - 4


फोटो - 22 कादमा आईटीआई, जहां सबसे कम हुए दाखिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed