{"_id":"69613dd1322e7e526304c577","slug":"48-batteries-stolen-from-mobile-companys-tower-in-dudhwa-fir-lodged-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-149941-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दुधवा में मोबाइल कंपनी के टाॅवर से 48 बैटरियां चोरी, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दुधवा में मोबाइल कंपनी के टाॅवर से 48 बैटरियां चोरी, प्राथमिकी दर्ज
Fri, 09 Jan 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
झोझू कलां। जिले के गांव दुधवा में लगे एक मोबाइल कंपनी के टॉवर से 48 बैटरियां चुराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
रोहतक जिले के गांव बसाना निवासी रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जिओ टावर कंपनी में तकनीशियन के पद पर कार्यरत है। उसके अंतर्गत 15 गांव व शहर के अलग-अलग जगहों के टॉवर आते हैं। गांव दुधवा में लगा टॉवर भी उसकी देखरेख में चलता है। वीरवार देर रात करीब पौने तीन बजे उसके पास कंपनी से लो बैटरी की कॉल आई। जिस पर उसने साथी तकनीशियन नरेंद्र को टॉवर गांव दुधवा में भेजा।
नरेंद्र ने चेक करते उसे बताया कि टॉवर के गेट का ताला टूटा हुआ है और नट खोलकर बैटरियां चोरी की हुई हैं। जिस पर वह मौके पर पहुंचा तो वहां लगी 79 बैटरी में से 48 बैटरियां गायब थीं। उसने शिकायत में बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने रात को मेन गेट का ताला तोड़कर बैटरियां चुराई हैं।
झोझू कलां थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।