फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   48 applications received in three colleges on the third day of admission

Charkhi Dadri News: दाखिले के तीसरे दिन तीन कॉलेजों में आए 48 आवेदन

Thu, 06 Jun 2024 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 06 Jun 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
48 applications received in three colleges on the third day of admission
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चरखी दादरी/ झोझूकलां/बौंदकलां/बाढड़ा। ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया के तीसरे दिन बुधवार को जिले के आठ में से तीन कॉलेजों में 48 आवेदन आए हैं। 25 जून आवेदन की अंतिम तिथि है और 10 जून के बाद ही आवेदन संख्या बढ़ने का अनुमान है। अब तक जो आवेदन आए हैं, उनमें सबसे अधिक बीए संकाय में हैं, जबकि बीएएसी मेडिकल संकाय में सबसे कम आवेदन आए हैं।
जनता कॉलेज के दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. नीरज गर्ग ने बताया कि जनता महाविद्यालय में बुधवार को कुल 40 आवेदन आए। इनमें से बीए कोर्स के लिए 31 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। बीएससी मेडिकल के लिए दो आवेदन आए जबकि नॉन मेडिकल संकाय में दाखिला लेने के लिए चार विद्यार्थियों ने आवेदन किया। वहीं, कॉमर्स संकाय में दाखिले के लिए तीन उम्मीदवारों ने रुचि दिखाई।
विज्ञापन

इसी तरह शहर स्थित एपीजे सरस्वती महिला महाविद्यालय में कुल सात आवेदन आए। संस्थान प्रतिनिधि सज्जन गुप्ता ने बताया कि सभी आवेदन बीए संकाय में ही आए हैं। उन्होंने बताया कि अन्य किसी संकाय में किसी छात्रा ने फिलहाल आवेदन नहीं किया है। वहीं, झोझूकलां महिला महाविद्यालय में अब तक एक आवेदन आया। क्लर्क दिनेश कुमार ने बताया कि एक छात्रा ने संस्थान में आकर कोर्स व विषयों की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन कॉलेजों में अब तक नहीं आया आवेदन
भैरवी, बौंदकलां, कादमा, बाढड़ा और मांढ़ी हरिया स्थित राजकीय कॉलेज में किसी भी संकाय के लिए कोई आवेदन नहीं आया है। इतना ही नहीं अब तक यहां कोई विद्यार्थी दाखिले संबंधी जानकारी लेने के लिए नहीं पहुंचा है। हालांकि सप्ताह के अंत तक इन कॉलेजों में आवेदन प्रक्रिया तेज होने का अनुमान है।


बौंदकलां कॉलेज की प्रोफाइल हो रही अपडेट
बौंदकलां स्थित राजकीय कॉलेज में समीपवर्ती 20 गांवों के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल शर्मा ने बताया कि अभी संस्थान की प्रोफाइल अपडेट हो रही है और इसके चलते आवेदन आने अभी शुरू नहीं हुए हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही आवेदन प्रक्रिया रफ्तार पकड़ लेगी।



ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
डॉ. ऋषिपाल शर्मा ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार सीएससी पर जाकर कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए वे अपनी इच्छानुसार विषय व संकाय का चयन कर सकते हैं। दाखिला लेने से पहले पात्र ऑनलाइन संबंधित संस्थान में मौजूद विषयों व संकाय की जानकारी ले सकते हैं। इसमें उन्हें विषयों की संतुष्टि नहीं होती तो वे उस संस्थान में जाकर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हर कॉलेज में विषय चयन के लिए कुछ नियम होते हैं। इनमें दो विषयों में से कोई भी एक विषय का चयन करना होता है। जैसे भूगोल और अर्थशास्त्र में से किसी एक विषय का चयन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed