फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   471 cases registered in three months, 424 accused arrested

Charkhi Dadri News: तीन माह में दर्ज हुए 471 मामले, 424 आरोपियों को किया काबू

Mon, 03 Apr 2023 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 03 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
471 cases registered in three months, 424 accused arrested
चरखी दादरी। चोरी की वारदात छोड़कर इस वर्ष के शुरुआती तीन माह में जिला पुलिस अपराधियों पर भारी रही है। खासकर उद्घोषित और जमानत तर्क अपराधियों, मादक पदार्थ व शराब की अवैध बिक्री करने वालों समेत अवैध हथियार रखने वालों पर पुलिस का डंडा चला है। इन तीनों एक्ट में कुल 57 मामले दर्ज हुए जिनमें 86 अपराधियों को काबू किया गया। गत तीन माह में जिले के अलग-अलग थाने में विभिन्न एक्ट के 471 मामले दर्ज हुए, जिनमें 424 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस समय अवधि में पुलिस ने नशा व शराब तस्करों, इनामी बदमाश, अवैध हथियार रखने वालों व अन्य संगीन वारदात के मामलों में वांछित आरोपियों को काबू किया है।
विज्ञापन

जानिये...किस एक्ट के कितने केस हुए दर्ज, कितनी हुई गिरफ्तार
1- आर्म्स एक्ट- जिला पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत 14 मामले दर्ज करके 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 15 पिस्टल, 7 कारतूस व 1 खोल बरामद किया गया। हत्या व हत्या का प्रयास के मामले में 3 आरोपियों से 4 देसी पिस्तौल व 7 कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन

2- मादक पदार्थ : मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े जिला पुलिस ने 9 मामले दर्ज कर 12 तस्करों को गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान इन आरोपियों से पुलिस टीमों ने 18.570 किलोग्राम चरस, 512 ग्राम गांजा, 9 ग्राम हेरोइन और 410 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

3- आबकारी अधिनियम : जिला पुलिस ने शराब की तस्करी करने व अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन माह में 34 मामले दर्ज किए। इन मामलों में 56 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनसे अंग्रेजी शराब की 5 बोतलें, देसी शराब की 460 बोतलें व 9 बियर बरामद हुई।
4. जुआ/सट्टा अधिनियम : जिला पुलिस ने ताश समेत सट्टा खेलने और लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों में 25 मामले दर्ज कर 38 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीमों ने आरोपियों के पास से 3,00,192 रुपये बरामद किए।
5. चोरी के मामले : जिला पुलिस ने 10 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 बाइक व स्कूटी बरामद की। इसके अलावा घरों व दुकानों में चोरी करने के मामलों में 16 आरोपियों को काबू किया गया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 27 लाख 52 हजार की संपत्ति बरामद की।

यदि किसी को अपने क्षेत्र में कोई भी गैरकानूनी गतिविधि होती दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा और उसे विभाग की ओर से नियमानुसार सम्मानित भी किया जाएगा। आमजन के सहयोग से अपराध रोका जा सकता है।
-दीपक गहलावत, एसपी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed