फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   45 Kundimars caught in 12 days, fined Rs 5 lakh

Charkhi Dadri News: 12 दिन में पकड़े 45 कुंडीमार, पांच लाख रुपये ठोका जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
45 Kundimars caught in 12 days, fined Rs 5 lakh
चरखी दादरी। लाइन लोस कम करने के लिए बिजली निगम की टीमें सक्रिय हैं। इसके तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार छापे मारे जा रहे हैं। शहर में पिछले 12 दिनों में 45 कुंडीमार पकड़े गए हैं। इन पर लोड का आकलन करने के बाद करीब पांच लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। वहीं, जुर्माना राशि की अदायगी में आनाकानी करने वालों के कनेक्शन भी काटे गए हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शहर में लगातार बढ़ रही बिजली चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए निगम की ओर से तीन टीमें गठित की गई हैं। टीमों के ग्राउंड में उतरने से प्रतिदिन बिजली चोरी केस पकड़ में आ रहे हैं। पिछले 12 दिनों के आंकड़ों पर गौर करें तो प्रतिदिन तीन से चार कुंडीमार पकड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस समय अवधि में निगम की टीमों ने 45 लोगों को बिजली चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा है। इनके घर के अंदर बिजली लोड का आकलन किया गया और उसके बाद ही जुर्माना राशि तय की गई। वहीं, टीम की कार्रवाई का विरोध करते हुए तीन उपभोक्ताओं ने जुर्माना राशि भरने से साफ इन्कार कर दिया और इसके चलते उनके बिजली कनेक्शन भी काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉल्ट आने के अलावा जल जाते हैं ट्रांसफार्मर
निगम अधिकारियों का कहना है कि बिजली चोरी होने पर ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो जाता है और इससे फॉल्ट भी आते हैं। बिजली निगम का राजस्व घाटा रोकने और बिजली फॉल्ट व ट्रांसफार्मर जलने की संभावना कम करने के उद्देश्य से भी कार्रवाई की जा रही है।

लोड कम है तो आवेदन कर बढ़वाएं

बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि कई बार उपभोक्ता ने बिजली कनेक्शन कम लोड का लिया होता है, जबकि खपत अधिक होती है। ऐसे उपभोक्ता उपभोक्ता लोड बढ़वाने के लिए आवेदन कर सकता है। इसके बाद लोड अनुसार ही उस क्षेत्र में ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।


------------टीमें बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार अभियान चला रही हैं। जहां की भी सूचना मिलती है वो वहीं पहुंचकर अपनी कार्रवाई करती हैं। पिछले 12 दिनों में 45 कुंडी लगाने वालों को पकड़ा गया है और उन पर करीब पांच लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।


- गौरव कुमार, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article