फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   44 reservoirs filled with water, there will be no shortage of drinking water in June

Charkhi Dadri News: 44 जलघर पानी से लबालब, जून में नहीं रहेगी पेयजल किल्लत

Wed, 05 Jun 2024 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 05 Jun 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
44 reservoirs filled with water, there will be no shortage of drinking water in June
दो जून को जिले की नहरों में पानी हो चुका बंद, सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने किया पर्याप्त पानी मिलने का दावा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। नहरों में दो जून को पानी बंद हो चुका है। इस टर्म में सिंचाई विभाग ने जिले के 44 जलघरों को पानी से लबालब कर दिया है। इसके अलावा 60 से ज्यादा तालाबों तक भी पानी पहुंचाया गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का दावा है कि जलघरों में पर्याप्त मात्रा में पानी है और जून में पेयजल किल्लत नहीं रहेगी।
सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि प्रमुख अभियंता सतबीर सिंह कादियान, मुख्य अभियंता बिजेंद्र सिंह और अधीक्षण अभियंता बलराज चौहान के प्रयासों से किसानों के अलावा लोगों के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी मिला। इस टर्म में 16 मई को नहरों में पानी छोड़ा गया, जो 2 जून तक चला। इस समय अवधि के अंदर दादरी जिले के 44 जलघरों के टैंकों के अलावा तालाबों को पानी से भरा गया।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि चरखी दादरी, सरूपगढ़, सांतोर, कंहेटी, भागवी, कालियावास, घसोला, दुबलधन, माजरा, बिगोवा, इमलोटा, मोरवाला, खातीवास, लोहरवाड़ा, कलियाणा, मंदोला, चरखी व अटेला आदि गांवों के जलघर पानी से लबालब हैं। इसके अलावा झोझूकलां खंड के सभी जलघरों तक भी पानी पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बार 1050 क्यूसेक मिला पानी
चुनाव सीजन में जिले को टर्म में 1050 क्यूसेक पानी मिला था। इससे पहले सामान्य दिनों में प्रत्येक टर्म पर जिले को करीब 850 से 900 क्यूसेक पानी मिलता था। इस बार नहरों में ज्यादा मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण जलघरों को भरा जा सका। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने लोगों से पानी का सदुपयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed