फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   400 busses for cet

Charkhi Dadri News: सामान्य पात्रता परीक्षा के लिए परिवहन विभाग चलाएगा 400 विशेष बसें

Thu, 24 Jul 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 24 Jul 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
400 busses for cet
फोटो 01
विज्ञापन

दादरी बस स्टैंड परिसर में खड़ीं बसें। संवाद
- अभ्यर्थी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेशपत्र, चार जगहों से रवाना होंगी बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 26 व 27 जुलाई को ग्रुप-सी की भर्ती के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हरियाणा राज्य परिवहन की ओर से शिफ्ट वाइज 400 से अधिक विशेष बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए दादरी की नई अनाज मंडी, बाढड़ा, कादमा व झोझू के बस स्टैंड पर व्यवस्था की गई है।
उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए प्रवेशपत्र साइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। यहां से परीक्षार्थी अपना प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेशपत्र डाउनलोड करने के लिए परीक्षार्थी को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर और पासवर्ड के साथ ही लॉगिन में दिए गए सिक्योरिटी पिन को दर्ज करना होगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि परीक्षाएं प्रात:कालीन व सायंकालीन सत्र में आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षार्थी परीक्षा से पूर्व हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी हिदायतों व गाइडलाइन को अच्छी तरह से पढ़कर जाएं। ताकि, परीक्षा के समय किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की ओर से सीईटी परीक्षार्थियों के लिए निशुल्क बस यात्रा की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए विभाग ने ऑनलाइन एडवांस बुकिंग की सुविधा दी है। परीक्षार्थी अपने यात्रा स्लॉट की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed