{"_id":"605e293e8ebc3e8ccb01fc59","slug":"40-people-including-the-head-of-the-all-india-trade-board-were-challaned-for-not-wearing-the-mask-charkhidadri-news-rtk6018366134","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क न लगाने पर ऑल इंडिया व्यापार मंडल के प्रधान समेत 40 लोगों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क न लगाने पर ऑल इंडिया व्यापार मंडल के प्रधान समेत 40 लोगों के काटे चालान
विज्ञापन
मास्क न लगाने पर किए गए चालान पर हस्ताक्षर करते ऑल इंडिया व्यापार मंडल जिला प्रधान जयभगवान मस्ता?
- फोटो : CharkhiDadri
भारत बंद के चलते बाजारों में लोगों की चहल पहल बेहद कम रही, लेकिन पुलिस ने मास्क का इस्तेमाल न करने वाले लोगों पर सख्ती बरती और उनके चालान किए। सुबह से दोपहर दो बजे तक चलाए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने 40 लोगों के चालान कर 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।
पुलिस टीम ने सुबह करीब नौ बजे बस स्टैंड के सामने पहुंचे ऑल इंडिया व्यापार मंडल के जिला प्रधान जयभगवान मस्ताना का मास्क न लगाने पर सबसे पहले चालान किया। उन्होंने पुलिस के समक्ष व्यापारी होने का तर्क दिया, लेकिन एक न सुनी गई। ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर ने चालान काटकर उनसे 500 रुपये का जुर्माना वसूल किया। सुबह नौ से साढ़े बजे तक बस स्टैंड के सामने नौ लोगों के चालान किए गए और उनसे साढ़े चार हजार रुपये जुर्माना राशि वसूल की। पुलिस टीम ने विशेष अभियान के तहत दोपहर दो बजे तक 40 लोगों के चालान कर 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि वीरवार को भी 89 लोगों के चालान किए गए थे। उन्होंने बताया कि अभियान निरंतर जारी रहेगा।
नौ माह में पुलिस ने 14678 लोगों के किए चालान
29 जून 2020 से लेकर 26 मार्च 2021 तक पुलिस मास्क न लगाने वालों पर कार्रवाई कर रही है। इन नौ महीने में 14678 लोगों के चालान किए जा चुके हैं। इनसे जुर्माना के तौर पर 73 लाख 39 हजार रुपये वसूले गए हैं।