{"_id":"6686e138638d92f47209df7b","slug":"4-mm-rain-in-the-city-and-40-mm-in-the-villages-crops-benefited-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-119964-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: शहर में 4 तो गांवों में 40 एमएम बारिश, फसलों को फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: शहर में 4 तो गांवों में 40 एमएम बारिश, फसलों को फायदा
विज्ञापन
बाढड़ा में वीरवार सुबह हुई बारिश।
चरखी दादरी। झमाझम बारिश से मायूस किसानों के चेहरे खिल गए हैं। बारिश से कपास, नरमा, ज्वार सहित अन्य फसलों को संजीवनी मिली है। वीरवार को शहर में जहां चार एमएम बारिश हुई, जबकि गांवों में 40 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बारिश को बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है और तापमान में भी गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 32.1 और न्यूनतम 26.6 डिग्री दर्ज किया गया।
वीरवार अलसुबह क्षेत्र के गांव मकड़ाना, मकड़ानी, मौड़ी, बलकरा, रामनगर व कपूरी में अच्छी बारिश हुई है। इसके अलावा बाढड़ा में क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई। इस बार अच्छी बारिश के आस में कई क्षेत्र में धान की भी रोपाई की गई है। निजी संसाधन और नहर से सिंचाई करने वाले किसान अब तक आसमान की तरफ निहार रहे थे। बारिश के बाद मौसम कुछ अनुकूल हुआ है। प्रदूषण के स्तर में भी सुधार आया है। हालांकि जिले का काफी क्षेत्र अभी भी मानसून की बारिश से वंचित है। दादरी- दिल्ली, दादरी-रोहतक सड़क पर पड़ने वाले गांवों के लोगों को बारिश का इंतजार है। इसी प्रकार शहर से ढाणी फौगाट, पातुवास, महराणा, खेड़ी सनसनवाल, टिकान कलां, साहुवास, घिकाड़ा, फतेहगढ़ आदि गांवों के लोगों को भी बारिश का बेसब्री से इंतजार है। शहर की पश्चिमी दिशा में स्थित गांव चरखी, पैंतावास कलां, मानकावास व आसपास के गांवों में भी बारिश नहीं हुई है।