फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   4 crore for jalghar renewal

Charkhi Dadri News: खोरड़ा में चार करोड़ से होगा पेयजल आपूर्ति में सुधार

Thu, 22 May 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 22 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
4 crore for jalghar renewal
जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा को मांग-पत्र देते हुए गांव खोरड़ा के ग्रामीण। स्रोत: स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। गांव खोरड़ा के ग्रामीणों को पीने के लिए पर्याप्त एवं शुद्ध पानी उपलब्ध होगा। ग्रामीणों की मांग पर प्रदेश के जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने चार करोड़ की राशि से जलघर का नवीनीकरण करवाने की घोषणा की है।
चंडीगढ़ में जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा से मुलाकात करने के बाद भाजपा नेता विजय खोरड़ा ने ने बताया कि चरखी दादरी जिले के अंतिम गांव खोरड़ा में भूमिगत जलस्तर काफी नीचे और खारा है। ग्रामीणों को दूसरे गांवों से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2012 में तत्कालीन जनस्वास्थ्य मंत्री किरण चौधरी ने सात करोड़ की लागत से सौरा डिस्ट्रीब्यूटरी से जलघर को जोड़ा था। वाटर टैंक में रिसाव होने के कारण ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। इस विषय में ग्रामीणों ने पिछले दिनों प्रदेश की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी व राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी से मुलाकात कर वाटर टैंक के नवीनीकरण करवाने की मांग की थी। अब प्रदेश के जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि ग्रामीणों को पेयजल समस्या से परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रमिक नेता रामौतार खोरड़ा, सुरेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, अजीत सिंह, कुलदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह, बलबीर सिंह, विकास, नवीन ने मंत्री व सरकार का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed