{"_id":"620e9827435e1f390952dfc6","slug":"38-patients-beat-corona-11-new-cases-found-charkhidadri-news-hsr624577234","type":"story","status":"publish","title_hn":"38 मरीजों ने दी कोरोना को मात, 11 नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
38 मरीजों ने दी कोरोना को मात, 11 नए केस मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
38 मरीजों ने दी कोरोना को मात, 11 नए केस मिले
जिले में अब बढ़कर 7267 हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या, 6996 हो चुके स्वस्थ
चरखी दादरी। जिले में वीरवार को 38 मरीजों ने कोरोना को मात दी है जबकि 11 नए केस मिले हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने की है। उन्होंने बताया कि नए केस मिलने के बाद जिले में अब 128 सक्रिय केस हो गए हैं जबकि 568 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं। वीरवार को 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर 1235 लोगों को वैक्सीन भी लगाई गई।
सिविल सर्जन ने बताया कि वीरवार को नए केस मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7267 हो गई है। वहीं, 38 संक्रमित स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या अब 6996 हो गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना जांच के लिए जिले से अब तक 341015 सैंपल लिए जा चुके हैं। वीरवार को 568 नए सैंपल लिए गए जिनकी रिपोर्ट लंबित हैं। सीएमओ ने बताया कि सोमवार को जो नए केस मिले हैं उनमें से तीन शहर और आठ गांवों के रहने वाले हैं।
- यहां मिले नए पॉजिटिव केस
वीरवार को भैरवी निवासी 38 साल की महिला, बलकरा निवासी 14 साल का किशोर, ब्रह्माकुमारी आश्रम क्षेत्र निवासी 84 वर्षीय व्यक्ति, समसपुर निवासी 43 साल का व्यक्ति, संतोकपुरा निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति, लोहारु रोड निवासी 65 साल का व्यक्ति, डोहकी निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति, मांढी केहर निवासी 81 वर्षीय व्यक्ति, काठ मंडी क्षेत्र निवासी 22 साल की युवती, पैंतावास खुर्द निवासी 24 साल का युवक और अचीना बास निवासी 79 साल की महिला कोरोना संक्रमित मिली है।
विज्ञापन
- जिले में अब तक लग चुकी वैक्सीन की 828853 डोज
वैक्सीनेशन प्रभारी एवं डिप्टी सीएमओ आशीष मान ने बताया कि जिले में अब तक वैक्सीन की 828853 डोज लगाई जा चुकी हैं। 425506 लोगों को पहली और 398727 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। पिछले 24 घंटों में 130 लोगों को पहली और 944 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। वीरवार को सबसे अधिक वैक्सीनेशन बौंदकलां में हुआ और वहां 212 लोगों को कवर किया गया। वीरवार को 161 लोगों को एहतियाती डोज लगाई गई जबकि 821 किशोरों को भी कवर किया गया।
वर्जन::
वीरवार को जिले में कोरोना के 11 नए केस मिले हैं जबकि 38 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब जिले में 128 केस सक्रिय हैं और फिलहाल 568 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं। वीरवार को जिले में 1235 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई है।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सिविल सर्जन
चरखी दादरी