फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   37 mm of rain filled the roads up to two feet of water

Charkhi Dadri News: 37 एमएम बारिश से सड़कों पर भरा दो फुट तक पानी

Mon, 20 Mar 2023 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 20 Mar 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
37 mm of rain filled the roads up to two feet of water
परशुराम चौक के समीप सड़क पर भरा पानी।
चरखी दादरी। जिले में लगातार दूसरे दिन भी बदरा जमकर बरसे। सोमवार शाम को करीब 37 एमएम बारिश होने से सड़कों और गलियों में जलभराव हो गया। करीब डेढ़ से दो फुट तक पानी भरने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें हुईं। देर शाम तक भी पानी की निकासी नहीं हो पाई।
विज्ञापन


सोमवार शाम करीब चार बजे मौसम ने करवट ली और साढ़े चार बजे तक बूंदाबांदी हुई। इसके बाद पांच बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई जो रात साढ़े 7 बजे तक जारी रही। इसके बाद फिर से बूंदाबांदी हुई। बारिश के पानी का दबाव सीवर लाइनें नहीं झेल पाई और अधिकतर मेनहोल ओवरफ्लो हो गए। दूसरी ओर नालों की भी ये ही स्थिति रही। बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से शहर के हालात बेहद खराब हो गए। हालांकि जनस्वास्थ्य विभागों की टीमों ने बारिश के बाद अलग-अलग स्थानों पर रखीं मोटरों और पंप सेट को चलाकर पानी की निकासी का काम शुरू कर दिया, लेकिन इसके बावजूद देर रात 9 बजे तक भी शहर में जलभराव की स्थिति बनी रही। वहीं, जिले के बाढड़ा और बौंदकलां क्षेत्र में भी बारिश हुई।
विज्ञापन

शहर के इन क्षेत्रों में हुआ जलभराव

शहर के तिकोना पार्क, पुराना सिविल अस्पताल रोड, लाजपतराय चौक, परशुराम चौक सहित विभिन्न भागों में जलभराव हो गया है। बालावाला मंदिर रोड पर अप्रोच गलियों में कई जगह तो मकानों के अंदर तक पानी पहुंच गया। रोहतक रोड, लोहारू रोड, तिकोना पार्क नाला, रोहतक फाटक नाला, ढाणी फाटक क्षेत्र का बरसाती पानी का नाला भी ओवरफ्लो हो गया। शहर की सीवर लाइनें जवाब देने से बस स्टैंड परिसर, नगर परिषद कार्यालय, तिकोना पार्क सहित विभिन्न भागों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी में बंद वाहन धक्का लगाकर निकाले बाहर

शहर के मुख्य रोहतक रोड, बस स्टैंड रोड, कोर्ट रोड समेत 30 से अधिक गलियों में डेढ़ से दो फुट पानी भर गया। शहर के मुख्य चौराहों के समीप भी दो फुट तक जलभराव हुआ। इन मुख्यमार्गों पर 20 से अधिक दुपहिया वाहन और करीब पंद्रह चार पहिया वाहन बंद हुए, जिससे जाम की स्थिति बनी रही।
सभी पंप सेट और मोटरें चला दी गई हैं। बारिश के पानी की निकासी होने में थोड़ा समय लगता ही है। पानी की निकासी जल्द से जल्द कर दी जाएगी।
-बीके जावला, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed