फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   35 yoga assistants to be appointed in gymnasiums, yoga will be done in the morning and evening

Charkhi Dadri News: व्यायामशालाओं में नियुक्त होंगे 35 योग सहायक, सुबह-शाम कराएंगे योग

Wed, 08 Feb 2023 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 08 Feb 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
35 yoga assistants to be appointed in gymnasiums, yoga will be done in the morning and evening
गांव कारीआदू में दो एकड़ जमीन पर बनी व्यायामशाला। संवाद
चरखी दादरी। लाखों रुपये खर्च कर गांवों में खोली गई व्यायामशालाओं में जल्द ही योग सहायक नियुक्त होंगे। सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत आयुष विभाग को 35 योग सहायकों की नियुक्ति करने का आदेश दिया है। अब आयुष विभाग योग सहायकों के प्रमाण पत्रों की जांच कर जल्द ही उनको व्यायामशालाओं में नियुक्त करेगा। इसके बाद ये ग्रामीणों को प्रतिदिन योग सिखाएंगे और नशा जैसी सामाजिक कुरीति से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में योग को बढ़ावा देने के लिए करीब पंद्रह करोड़ रुपये की लागत से 47 व्यायामशालाओं का निर्माण करवाया गया है। इन व्यायामशालाओं का निर्माण कार्य हाल में ही पूरा हुआ है। दूसरी ओर अब सरकार ने इन व्यायामशालाओं में 35 योग सहायक नियुक्त करने का हरी झंडी दिखा दी है। अब आयुष विभाग को यह प्रक्रिया हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत पूरी करनी है। इस संबंध में विभाग ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है और फिलहाल योग सहायक अपने प्रमाण पत्रों का सत्यापन करवाने के लिए जिला आयुष विभाग कार्यालय पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बता दे कि सरकार ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 47 व्यायामशालाओं के निर्माण के लिए पंचायतों से दो से चार एकड़ जमीन मुहैया कराने का प्रस्ताव मांगा था। योजना के तहत 29 गांवों में दो एकड़ जमीन पर जबकि 19 गांवों में 4 एकड़ जमीन पर व्यायामशालाएं बनाई गई हैं। योजना के तहत आयुष विभाग ग्रामीणों को योग सिखाने के लिए जल्दी ही योग सहायकों को नियुक्ति कर देगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में बनी हैं दो एकड़ जमीन में व्यायामशालाएं बेरला, गोपालवास, कादमा, कारीआदू, कारी धारणी, पिचोपा खुर्द, सांकरोड, चिड़िया, रानीला, रामलवास, नरसिंहवास, अटेला, साहुवास, फतेहगढ़, खेड़ी बूरा, गोठडा, महराणा, घसोला, ऊण माई, बालरोड, काकड़ौली सरदारा, मांढी केहर, मैहड़ा, चरखी, डूडीवाला किशपुरा, रामपुरा व डोहका हरिया में दो एकड़ जमीन पर व्यायामशाला बनाई गई हैं।
यहां बनी है चार एकड़ जमीन में व्यायामशालाएं
आबिदपुर, मांढ़ी हरिया, दगड़ोली, पालड़ी, चांगरोड़, रूदड़ोल, सांवड़, घिकाड़ा, डोहकी, कारीरूपा, नांधा, आर्यनगर, मौड़ी, सांतौर, मानकावास, पैंतावास व कान्हड़ा आदि गांवों में चार एकड़ जमीन पर व्यायामशाला का निर्माण कराया गया है।
- योग का प्रशिक्षण लेने के लिए पंजीकरण होगा अनिवार्य
जिला सहायक आयुर्वेद अधिकारी ने बताया कि योग सीखने के इच्छुक लोगों को पहले व्यायामशाला में अपना पंजीकरण करवा होगा। इसके बाद ही उनको प्रवेश की मंजूरी दी जाएगी। योग का समय गर्मी के मौसम में सुबह और शाम पांच बजे रहेगा तो सर्दी में इसका समय सुबह व शाम 6 बजे रहेगा।

सरकार द्वारा तैयार की गई व्यायामशालाओं में योग सहायक तैनात किए जाएंगे। विभाग 35 योग सहायकों के प्रमाण पत्रों की गहनता से जांच कर रहा है और 16 फरवरी तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
-राजेश यादव, जिला सहायक आयुर्वेद अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed