{"_id":"6457f38e298d736f9b0c77f4","slug":"35-more-sports-nurseries-will-open-in-the-district-file-sent-to-headquarters-charkhidadri-news-c-21-1-126652-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जिले में खुलेंगी 35 और खेल नर्सरियां, मुख्यालय भेजी फाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जिले में खुलेंगी 35 और खेल नर्सरियां, मुख्यालय भेजी फाइल
Mon, 08 May 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 08 May 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
बलिदान स्टेडियम में अभ्यास करते खिलाड़ी।
चरखी दादरी। खेल विभाग जिले में 35 खेल नर्सरियां और खोलेगा। इसकी फाइल मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजी गई है। इस समय जिले में 24 नर्सरियां चल रही हैं। इन नर्सरियों के खुलने के बाद इनकी संख्या 59 हो जाएगी। इन नर्सरियों में करीब 1500 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।
बता दें कि एक नर्सरी में 25 खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। खिलाड़ियों को आयु वर्ग के हिसाब से दो हजार रुपये तक प्रति माह डाइट भत्ता मिलता है। इससे खिलाड़ी दूध, बादाम, फल व अन्य पौष्टिक खुराक ले सकता है। जिले में आगामी जुलाई तक नई खेल नर्सरियां शुरू करने की योजना है।
जिले में विभिन्न खेलों के करीब दो हजार खिलाड़ी हैं। काफी संख्या में खिलाड़ी अपने स्तर पर भी खेल अभ्यास करते हैं। जिले में इस समय खो-खो, कबड्डी, वॉलीबाल, एथलीट गेम, कुश्ती, फुटबाल, हॉकी सहित विभिन्न खेलों की नर्सरियां चालू हैं। 18 सरकारी नर्सरियों में सरकारी कोच अभ्यास करवाते हैं जबकि प्राइवेट नर्सरियों में अस्थायी कोच तैनात किए हुए हैं। प्राइवेट नर्सरियां स्कूल व कॉलेजों में खोल हुई हैं।
विज्ञापन
- ये है महिला खिलाड़ी का डाइट भत्ता
नौ से 14 साल के खिलाड़ी को सरकार की ओर से 15 रुपये खुराक भत्ता दिया जाता है जबकि 15 से 19 साल के खिलाडिय़ों को 2000 रुपये भत्ता दिए जाने का प्रावधान है। जिला के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर ला रहे हैं।
- नर्सरी खोलने के लिए अप्रैल में मांगे गए आवेदन
अब जिला में 35 और नई खेल नर्सरियां खुलने जा रही हैं। इनके लिए गत 17 अप्रैल तक आवेदन मांगें गए थे। खेल विभाग ने इन नर्सरियों के आवेदनों की जांच कर हेड ऑफिस मंजूरी के लिए भेज दिया है। मंजूरी मिलने के बाद इनकी भौतिक रिपोर्ट तैयार की जाएगी इसके तहत खेल मैदान, कोच व अन्य सुविधाओं का जायजा लिया जाएगा। नर्सरियोंं के लिए आवश्यक नॉर्म्स की जांच की जाएगी। उसके बाद ही नर्सरियां शुरू हो सकेंगी।
हमने नई 35 नर्सरियां खोलने के लिए फाइल हैड ऑफिस भेज दी है। जैसे ही मंजूरी मिल जाती है आवश्यक कागज प्रक्रिया पूरी कर इन्हें शुरू करवा दिया जाएगा। खेल विभाग खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है।
प्रीतम सिंह, जिला खेल अधिकारी