फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   3.10 lakh cash and goods stolen

Charkhi Dadri News: कोर्ट परिसर कैंटीन और एक घर में चोरों ने दी दस्तक, 3.10 लाख नकदी व सामान चुराया

Fri, 17 May 2024 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 17 May 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
3.10 lakh cash and goods stolen
चरखी दादरी/बौंदकलां। जिले में चोर बेखौफ हैं और धड़ाधड़ वारदात कर रहे हैं। हाल ही में सांवड़ स्थित एक मकान और कोर्ट परिसर स्थिति कैंटीन में चोरों ने दस्तक देकर 3.10 लाख की नकदी समेत सामान पर हाथ साफ कर लिया। शहर और बौंदकलां थाना पुलिस ने प्रतिष्ठान मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सांवड़ में भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया और परिवार सदस्यों को घर में मौजूद रहने के बावजूद भनक तक नहीं लगी। पुलिस को जल्द से जल्द आरोपी का पता लगाकर उन्हें काबू करना चाहिए। जिले में हुई चोरों की दोनों घटनाओं पर एक रिपोर्ट....
विज्ञापन

कहां, कैसे दिया गया वारदात को अंजाम

केस-1 छत पर सोता रहा परिवार, अलमारी साफ कर गए चोर
सांवड़ निवासी सतपाल ने पुलिस शिकायत में बताया कि गत 15 मई को रात 11 बजे अपने परिवार के साथ छत पर सोया हुआ था। उसने घर के सारे दरवाजे अच्छे से बंद कर ताला लगाया था। जब वे सुबह पांच बजे उठे तो उन्हें कमरे का ताला टूटा हुआ व अलमारी का सामान भी बिखरा मिला। बाद में जब उन्होंने अलमारी के सामान की जांच की तो उसमें रखे तीन लाख रुपये व एक मगंलसूत्र, एक सोने की चेन व लॉकेट, एक अगूंठी और एक जोड़ी कानों की बाली चोरी मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के आधार पर बौंदकलां थाना पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और चोरों के खिलाफ साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


केस-2 कैंटीन में घुसे चोरों ने लगाए सिगरेट के कश, आइसक्रीम भी खाई
गांव बलकरा निवासी अमित ने पुलिस को बताया कि उसने शहर स्थित लघु सचिवालय परिसर में एक कैंटीन खोली हुई है। गत 14 मई की शाम को वह कैंटीन को अच्छे से बंद करके अपने घर चला गया। अगले दिन सुबह जब कैंटीन में आया तो उसे गल्ले का ताला टूटा मिला और उसमें रखे 10 हजार रुपये भी चोरी मिले। बाद में उसने अन्य सामान की जांच की। इस दौरान पेय पदार्थ की बोतलें, 2 डिब्बी सिगरेट और एक मोबाइल स्टैंड चोरी पाया गया। अमित ने बताया कि चोर कैंटीन की खिड़की से अंदर आए और फिर कैंटीन में बैठकर आइसक्रीम खाई और सिगरेट भी पी हैं। उसने पुलिस से चोरों का पता लगाकर सामान व नकदी बरामद कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीप-फ्रिजर का ताला तोड़ने में नाकाम रहे चोर
पीड़ित अमित ने बताया कि चोरों ने डीप-फ्रिजर का ताला तोड़ने की भी कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे। अगर वे इसमें सफल हो जाते तो उसका पूरा माल रात को साफ हो जाता है। उसने बताया कि वह गरीब आदमी है। इस कैंटीन में वह चाय, कॉफी, पेय पदार्थ, आइसक्रीम आदि की बिक्री कर अपने परिवार का पेट भरता है। अगर चोर का पता नहीं लगा का तो काफी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed