फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   3,000 new streetlights will be installed in the city, legal colonies will be illuminated

Charkhi Dadri News: शहर में लगेंगी 3 हजार नई स्ट्रीट लाइटें, वैध कॉलोनियों होंगी रोशन

Fri, 06 Feb 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 06 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
3,000 new streetlights will be installed in the city, legal colonies will be illuminated
बस स्टैंड रोड पर लगी स्ट्रीट लाइट।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। शहर में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में नगर परिषद की ओर से अहम कदम उठाया जा रहा है। शहर में 36 वॉट की 2,500 और 72 वॉट की 500 नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इन लाइटों की खरीद सरकार की परचेज कमेटी के माध्यम से की जाएगी। वर्तमान में शहर के 21 वार्डों, बाजारों और प्रमुख सड़क मार्गों पर लगभग आठ हजार स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं। नई लाइटें हाल ही में वैध हुई कॉलोनियों और अन्य जरूरतमंद क्षेत्रों में स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन

11 कॉलोनियों में विकास कार्यों को मिलेगी गति
शहर में हाल ही में 11 कॉलोनियों के कुछ हिस्सों को वैध किया गया है। इन क्षेत्रों में लंबे समय से आवासीय मकान बने हुए थे, लेकिन अवैध घोषित होने से नगर परिषद की ओर से सीवर, पेयजल, सड़क और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही थीं। अब क्षेत्र वैध होने के बाद इन कॉलोनियों में विकास कार्य तेजी से शुरू होंगे। स्ट्रीट लाइटें लगने से रात के समय अंधेरे की समस्या दूर होगी और लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

21 वार्डों में पहले से लगी हैं 8 हजार लाइटें
नगर परिषद के अनुसार शहर के 21 वार्डों में इस समय करीब आठ हजार स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं जिनमें से लगभग चार हजार लाइटें पिछले छह माह के दौरान ही लगाई गई हैं। इसके बावजूद नई कॉलोनियों और हाल ही में वैध हुए क्षेत्रों में रोशनी की कमी थी। सर्दी के मौसम में अंधेरा जल्दी होने के कारण इन इलाकों में चोरी व असामाजिक गतिविधियों की आशंका भी बनी रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कॉलोनियों को होगा विशेष लाभ
नई स्ट्रीट लाइटों का सबसे अधिक लाभ हरिनगर, चंपापुरी, पूर्ण नगर, आदर्श नगर, गामड़ी, नई अनाज मंडी क्षेत्र, शंकर कॉलोनी और गांधीनगर के निवासियों को मिलेगा। इन कॉलोनियों के करीब 70 प्रतिशत क्षेत्र में पहले से स्ट्रीट लाइटें लगी हुई हैं, जबकि जो हिस्से अब वैध हुए हैं, वहां अधिक संख्या में नई लाइटें स्थापित की जाएंगी। नगर परिषद की ओर से इन कॉलोनियों के लिए लगभग तीन हजार स्ट्रीट लाइटों की मांग भेजी गई है, जिन्हें जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।

वर्सन:
सरकार की परचेज कमेटी जल्द ही लाइटें खरीदने जा रही है। जल्द ही लाइटें मिलने की उम्मीद है। गलियों में प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जा सकेगी। - बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed