फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   3000 cow and buffalo calves will be vaccinated

Charkhi Dadri News: गर्भपात से बचाने के लिए 3000 कटड़ियों-बछड़ियों को लगेंगे टीके

Wed, 24 Sep 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 24 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
3000 cow and buffalo calves will be vaccinated
टीका लगाती महिला पशु चिकित्सक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। गाय और भैंसों में गर्भपात का कारण बनने वाले ब्रुसेलोसिस रोग से बचाव के लिए जिलेभर में विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। यह दो अक्तूबर तक चलेगा।
इसमें चार से आठ माह की आयु वाली करीब तीन हजार कटड़ियों और बछड़ियों को यह टीका लगाया जाएगा। पशुपालन विभाग ने इस कार्य के लिए जिले के सभी पशु चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित की है। हर अस्पताल से सात से आठ गांवों को कवर किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो गांवों में जाकर पशुपालकों को जागरूक कर टीकाकरण कर रही हैं। ब्रुसेलोसिस एक संक्रामक रोग है, जो पशुओं के प्रजनन स्वास्थ्य को प्रभावित करता है और दूध उत्पादन में भी गिरावट ला सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय पर टीकाकरण कर इसे रोका जा सकता है। यह रोग पशुपालकों को आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए बचाव ही इसका सबसे अच्छा उपाय है। पशु चिकित्सकों ने बताया कि वर्तमान में पशुओं की देखभाल के लिए आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं।

पहले जहां दवाइयों की कमी से पशुओं की मृत्यु दर अधिक थी, वहीं, अब समय पर इलाज और वैक्सीन से स्थितियां बेहतर हो रही हैं। वैज्ञानिक लगातार नई वैक्सीन्स पर काम कर रहे हैं, जिससे पशुओं की उत्पादकता और स्वास्थ्य दोनों में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed