फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   300 patient found in checking

Charkhi Dadri News: 6 दिनों में 3173 लोगों का जांचा स्वास्थ्य, 300 विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से मिले ग्रस्त

Mon, 03 Mar 2025 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 03 Mar 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
300 patient found in checking
स्वास्थ्य:
विज्ञापन



:::::::::::::::::
फोटो 12

चंपापुरी क्षेत्र में लोगों की स्वास्थ्य जांच करने पहुंची विभाग की निक्षय वाहन टीम। संवाद


::::::::::::::::::::::::::::::::
- टीबी मुक्त मुहिम के तहत स्वास्थ्य विभाग की दो टीमें शहर में चला रहीं अभियान, 182 में से 51 संदिग्ध लोगों की टीबी एक्स-रे जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव
संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। टीबी मुक्त अभियान के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग अब तक शहर में 3173 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर चुका है। इनमें से 10 फीसदी यानी 300 लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त मिले हैं। इन सभी के अलग-अलग नमूने भी लिए गए हैं। वहीं, 51 की टीबी एक्स-रे जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि टीबी समेत अन्य बीमारियों के छिपे केस ढूंढने में अभियान से मदद मिल रही है।
टीबी मुक्त मुहिम के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को शहर में चार जगहों पर चिकित्सा शिविर लगाए। हरीनगर, चंपापुरी, रविदास नगर और रामलीला ग्राउंड क्षेत्र में आयोजित शिविर में 467 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। इस दौरान 53 लोगों के विभिन्न नमूने लिए गए। वहीं, टीबी संदिग्ध 32 मरीजों के सीने के एक्स-रे किए गए, जिनमें से 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन


टीबी के छिपे केस ढूंढने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग का शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य जांच अभियान सोमवार को भी जारी रहा। दोनों निक्षय टीमें चारों क्षेत्रों में पहुंचीं। मुहिम के तहत अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें 3173 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर चुकी हैं। इनमें से 300 टीबी संदिग्ध मरीजों के नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, 182 लोगों के सीने के एक्स-रे भी किए गए और 51 लोगों की एक्स-रे रिपोर्ट अब तक पॉजिटिव आ चुकी है। वहीं, विभाग ने इन सभी के बलगम का नूमना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा है।
- एक माह में 20 हजार लोगों की होगी स्वास्थ्य जांच
दरअसल, टीबी मुक्त अभियान के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग ने गांवों के बाद अब शहर का रुख कर लिया है। इसके तहत अगले 30 दिन विभाग की दो टीमें शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर 20 हजार लोगों की स्वास्थ्य जांच करेंगी। अब तक टीमें घिकाड़ा रोड स्थित तेजाब फैक्टरी, शिव कॉलोनी, चरखी दरवाजा, लाधान पाना, श्योराण समाधि स्थल, भगत सिंह चौक, रंगीला हनुमान मंदिर, सिंघान मोहल्ला, हरीनगर, चंपापुरी, रविदास नगर और रामलीला ग्राउंड को कवर कर चुकी हैं।



- आज यहां पहुंचेंगी निक्षय टीमें
मंगलवार को दोनों निक्षय टीमें चार जगहों पर पहुंचेंगी। नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. संदीप ने बताया कि मंगलवार सुबह टीमें गांधीनगर, प्रेमनगर, वाल्मीकि बस्ती और कबीर नगर में पहुंचेंगी।

वर्सन:
सोमवार को दोनों टीमों ने 467 लोगों की स्क्रीनिंग की और 53 के नमूने लिए। इनके अलावा टीबी संदिग्ध 32 लोगों के एक्स-रे किए गए। इनमें से 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक मुहिम के तहत शहर में 3173 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई है। 300 के सैंपल लिए गए हैं। इनके अलावा 182 लोगों की छाती का एक्स-रे कराया गया। 51 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। टीबी और अन्य गंभीर बीमारियों के छिपे केस मुहिम के तहत पकड़ में आएंगे।
-डॉ. संदीप, डिप्टी सीएमओ एवं टीबी नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed