फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   300 couples tied the knot, market remained buzzing

Charkhi Dadri News: 300 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, बाजार रहे गुलजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 01:17 PM IST
विज्ञापन
300 couples tied the knot, market remained buzzing
चरखी दादरी। शुक्रवार को अक्षय तृतीया पर जिले में 300 से अधिक जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। विवाह से पूर्व वीरवार को बाजारों में काफी चहल-पहल रही। शहर के कारोबारियों की माने तो सामान्य दिनों के मुकाबले वीरवार को कारोबार तेज रहा।
विज्ञापन

अबूझ सावा होने के चलते शहर और साथ लगते क्षेत्रों में बने बैंक्वेट हॉल और वाटिका पूरी तरह से बुक रहीं। इस अबूझ सावे के बाद अब जुलाई के प्रथम सप्ताह तक कोई सावा नहीं है। ऐसे में अब आगे शुभ मुहूर्त नहीं होने के चलते इस अबूझ सावे पर जिले में शादियों की काफी धूम रही।
विज्ञापन

जानिये...किस मार्केट में क्या रही कारोबार की स्थिति
1-सराफा मार्केट: दादरी जिले की बात करें तो आभूषणों की करीब 100 दुकानें हैं। अक्षय तृतीया के मद्देनजर सराफा बाजार का कारोबार लगभग साढ़े 3 से 4 करोड़ रहा। स्वर्णकारों की माने तो अक्षय तृतीया पर अबूझ मुहूर्त होने के चलते आठ करोड़ के कारोबार की उम्मीद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2- कपड़ा मार्केट: रेडिमेड और गारमेंट्स मार्केट भी वीरवार को गुलजार रही। जिले में करीब 300 से ज्यादा दुकानों पर डेढ़ करोड़ से अधिक की बिक्री हुई। वहीं, गारमेंट्स मार्केट के दुकानदारों ने बताया कि लोग शादियों के लिए दादरी के बजाय बड़े शहरों से खरीदारी को तवज्जो दे रहे हैं।

3- इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट: जिले की इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट की बात करें तो छोटी-बड़ी 30 दुकानें हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट का कारोबार ठीक रहा। अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त पर करीब दो करोड़ का कारोबार मार्केट ने किया। इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में सुबह और शाम के समय लोगों की ज्यादा चहल-पहल रही।


4- सजावट मार्केट: डेकोरेशन मार्केट में दूल्हे की गाड़ियों और विवाहस्थल की सजावट के लिए करीब 300 अग्रिम बुकिंग हुईं थी। गाड़ियों की सजावट का रेट 3000 से 21000 रुपये तक रहा। ज्यादा मांग गुलाब के फूलों से गाड़ी सजाने की रही। शादियों में सजावट मार्केट का कारोबार करीब 70 लाख के आसपास रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed