फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   30 sports nurseries allotted in the district, 750 players will get training

जिले में 30 खेल नर्सरियां अलॉट, 750 खिलाड़ियों को मिलेगा प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
30 sports nurseries allotted in the district, 750 players will get training
ट्रायल प्रक्रिया के आधार पर चयनित मुक्केबाज समूह में। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। प्रतिभावान खिलाड़ियों को उचित मंच देने के उद्देश्य से खेल विभाग ने जिले में खेल नर्सरियों की अलॉटमेंट प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब तक विभाग जिले को 30 खेल नर्सरियां अलॉट कर चुका है। इन नर्सरियों में 750 खिलाड़ी निशुल्क प्रशिक्षण ले सकेंगे, जबकि सरकार की ओर से उन्हें प्रशिक्षण में डाइट संबंधी मदद के लिए हर माह आर्थिक सहायता भी मुहैया करवाई जाएगी। खेल नर्सरियों में भी खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल शुरू हो गए हैं, जो अप्रैल के अंत तक चलेंगे।
विज्ञापन

खेल विभाग ने जिले में 12 नर्सरियां शिक्षण संस्थानों को अलॉट की गई हैं, जबकि 18 खेल नर्सरियां स्टेडियम में शुरू करने की जिम्मेदारी कोच को दी गई है। इन खेल नर्सरियों मे दो आयु वर्ग के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक नर्सरी में एक खेल के ही खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे। हालांकि एक खेल की एक से अधिक खेल नर्सरी हो सकती हैं।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी प्रीतम सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों का चयन उनके शारीरिक फिटनेस टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। जिसके अंदर विभिन्न टेस्ट लिए जाएंगे, इनमें स्प्रिंट व ऊंची कूद जैसे इवेंट शामिल होंगे। 8 से 14 व 15 से 19 आयुवर्ग में खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को सरकार की तरफ से 8 से 14 आयु वर्ग में 1500 रुपये और 15 से 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 2000 रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। खिलाड़ियों का चयन शुरू में एक वर्ष के लिए किया जाएगा और इसके बाद आगे जाकर उनकी प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल नर्सरियों में ट्रायल शुरू करने के दिए आदेश
खेल विभाग ने इन नर्सरियों में ट्रायल आयोजित करवाने के निर्देश दिए हैं। इन पर पालन करते हुए कुछ नर्सरियों में ट्रायल शुरू भी हो गए हैं। अब तक कबड्डी, एथलेटिक्स, फुटबाल, आर्चरी, मुक्केबाजी और वॉलीबाल की नर्सरियां अलॉट हो चुकी हैं।

इन जगहों पर मिली खेल नर्सरियां हुईं अलॉट
संस्थान खेल खिलाड़ी
द्वारका जीएसएसएस स्कूल कुश्ती 25
जनता महाविद्यालय एथलेटिक्स पुरुष 25
जीएसएसएस सांजरवास कबड्डी पुरुष 25
जीएसएसएस चरखी दादरी फुटबाल महिला 25
जेवली जीएमएस प्राइमरी स्कूल एथलेटिक्स 25
झोझूकलां वीएमपीएस कुश्ती पुरुष 25
पीआरएचएसके सीनियर सेकेंडरी स्कूल आर्चरी 25
कादमा एसवीएम स्कूल वॉलीबाल पुरुष 25
इमलोटा होली एंजेल्स स्कूल कबड्डी पुरुष 25
विवेकानंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल कबड्डी पुरुष 25
श्योनाथ नंबरदार बॉक्सिंग अकादमी मुक्केबाजी पुरुष 25
केके स्पोर्ट्स अकादमी एथलेटिक्स पुरुष 25
अब तक जिले में 30 खेल नर्सरियां अलॉट हो चुकी हैं। ये नर्सरियां एनआईएस प्रमाणित कोच को ही अलॉट की गई हैं। एक नर्सरी में 25 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले सकेंगे और उन्हें डाइट मनी के तौर पर सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जाएगी। प्रीतम सिंह, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed