फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   30 soldiers promoted, now 175 investigating officers in the district

30 सिपाही हुए पदोन्नत, अब जिले में 175 जांच अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
30 soldiers promoted, now 175 investigating officers in the district
चरखी दादरी। जिला पुलिस के 30 सिपाही पदोन्नत होकर मुख्य सिपाही बने हैं। पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार इन्हें पदोन्नित दी गई है। जिला पुलिस कप्तान ने पदोन्नित पाने वाले इन कर्मचारियों को बधाई दी है। इसके साथ ही जिला पुलिस में अब 30 जांच अधिकारी और बढ़ गए हैं। पहले यह संख्सा 145 थी जो अब 175 हो गई है।
विज्ञापन

पदोन्नित पाने वाले मुख्य सिपाहियों से रूबरू होते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह पदोन्नति आपकी कड़ी मेहनत और दृढ संकल्प का नतीजा है। अब विभाग के प्रति आपकी जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ गई हैं। जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए आप सभी की भागीदारी बहुत महत्व रखती है। पदोनन्नति के बाद ईमानदारी और समझदारी के साथ ड्युटी करनी होगी। उन्होंने कहा कि जनता के साथ बेहतर तालमेल व मधुर संबंध स्थापित करें, ताकि पुलिस की छवि और अधिक बेहतर हो सके।
विज्ञापन

जानिये... किस रैंक के जिले में कितने जांच अधिकारी
रैंक- पुरुष पुलिसकर्मी- महिला पुलिसकर्मी
इंस्पेक्टर- 8-1
एसआई- 23-3
एएसआई-34-8
हेड कांस्टेबल-55-13
(नोट: इसमें 30 नए हेड कांस्टेबल शामिल नहीं हैं।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed