फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   30 new buses allotted to the depot, 15 will arrive in the first week of July

Charkhi Dadri News: डिपो को आवंटित हुईं 30 नई बसें, जुलाई के पहले सप्ताह में पहुंचेंगी 15

Wed, 18 Jun 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 18 Jun 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
30 new buses allotted to the depot, 15 will arrive in the first week of July
दादरी स्थित रोडवेज डिपो के बूथों पर लगी बसें।
चरखी दादरी। जिले के रोडवेज डिपो के बेड़े में आवंटित 30 नई बसों में से 15 बसों की पहली खेप जुलाई के पहले सप्ताह में पहुंचने की संभावना है। बसों के डिपो में शामिल होने के बाद बसों की कमी दूर होगी और यात्रियों को भी सफर करने में राहत मिलेगी।
विज्ञापन


बता दें कि रोडवेज बेड़े में डिपो के नियमों के अनुसार बसें नहीं होने के कारण सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बसों की कमी के चलते यात्री जान जोखिम में डाल पायदान पर खड़े होकर सफर करने को मजबूर हैं। बसों की कमी पूरी करने के लिए स्थानीय अधिकारी कई बार मुख्यालय में पत्राचार कर चुके थे। अब लंबे समय बाद डिपो को 30 नई बसें आवंटित की गई हैं।
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि सभी 15 बसों के चेसिस को बॉडी लगवाने के लिए पीएमआई धारूहेड़ा पहुंचाया गया है। अब इनका जल्दी ही कार्य पूरा होने के बाद डिपो में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



101 बसों के सहारे चल रहा रोडवेज डिपो
डिपो से प्रतिदिन 30,000 यात्री बसों में सफर करते हैं, लेकिन डिपो की केवल 101 बसें ही रूटों पर चल रही हैं। बसों की कमी के चलते कई गांवों में बस सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। वहीं, बसों की कमी होने के कारण निजी बस संचालक चांदी कूट रहे हैं। इससे परिवहन विभाग को प्रति माह लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ता है।


लंबे रूटों पर चलेंगी नई बसें

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नई बसें पहुंचने के बाद इनको लंबे रूटों पर चलाया जाएगा, ताकि लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिल सके। वहीं, लंबी दूरी से हटाई जाने वाली बसों को लोकल रूटों पर लगाया जाएगा।




परिवहन बेड़े के लिए आवंटित 30 बसों में से पहली 15 बसों की खेप जुलाई के पहले सप्ताह में पहुंचने की संभावना है। इसके बाद दूसरी 15 बसों की खेप भी जल्दी ही बेड़े में शामिल हो जाएगी। बसों की संख्या में बढ़ोतरी होने के बाद यात्रियों को सफर करने में कोई परेशानी नहीं होगी।

नवीन शर्मा, महाप्रबंधक, दादरी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed