फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   30 lakhs were cheated from 6 youth on the pretext of getting them a job

Charkhi Dadri News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर 6 युवाओं से 30 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
30 lakhs were cheated from 6 youth on the pretext of getting them a job
बौंदकलां पुलिस थाना जहां ठगी का केस दर्ज हुआ है।
चरखी दादरी। गांव अचीना निवासी छह युवकों को नौकरी का झांसा देकर यूपी के व्यक्ति ने 30 लाख रुपये की चपत लगा दी। इसमें आरोपी ने युवकों को काेचिंग देकर नौकरी लगवाने का वादा किया और बाद में ठगी की पोल खुलने पर धमकी देने लगा।
विज्ञापन

अब पीड़ित की शिकायत पर बौंदकलां थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अचीना निवासी सुभाष ने बताया कि यूपी के जिला सुल्तानपुर के गांव राखीपुर निवासी रमेश की अचीना निवासी दीपक से पहचान थी और उसके पास आता-जाता रहता था। वर्ष 2023 में एक दिन उसकी गांव में रमेश से मुलाकात हो गई।
विज्ञापन

उसने कहा कि वह लखनऊ में एमएस प्रॉपर्टी अकादमी चलाता है और इसमें युवाओं को कोचिंग देकर नौकरी लगवाता है। इसके बाद सुभाष ने अपने भांजे यामिन की बातचीत की। इसके बाद रमेश ने यामिन को देखकर गांव के पांच अन्य युवकों ने भी दाखिला ले लिया। कोचिंग के लिए आरोपी ने पहले तीन लाख रुपये नकद लिए और बाद में उन्हें लखनऊ ले गया। यहां पर चार महीने तक रखा और पढ़ने के लिए किताब दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहाने बनाकर लेता रहा रुपये
शिकायतकर्ता पक्ष का आरोप है कि बाद में आरोपी किसी न किसी बहाने से रुपये लेता रहा है। सुभाष भी उसके कहे अनुसार अन्य युवकों के परिजनों से रुपये लेकर आरोपी के खाते में डालने लगा। कुछ दिन बाद में आरोपी ने यामिन की उम्र अधिक बताकर उसे नौकरी दिलवाने से मना कर दिया। साथ ही एक नौकरी के लिए एक फर्जी पत्र भी भेजा। इसके बाद उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। अब उन्होंने एसपी कार्यालय में इसकी शिकायत दी और शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानिये... किन लोगों से कितनी ठगी रकम
गांव अचीना निवासी सुभाष, विक्रांत, अनिरुद्ध, अजय, जगमोहन और झज्जर जिला निवासी नितेश से आरोपी ने फरवरी 2023 में 3 लाख, सितंबर 2023 को 3 लाख, अक्तूबर 2023 में 4.99 लाख, जनवरी 2024 में एक लाख, फरवरी 2024 को दो लाख, नवंबर 2024 में 5 लाख रुपये आरोपी के खाते में डाले। इसके अलावा नकद में एक बार 1.50 लाख, 1.25 लाख और 60 हजार रुपये आरोपी के पास डाले गए।


अपराध शाखा टीम को जांच में मिले 24.50 लाख की स्टेटमेंट
मामले पर संज्ञान लेते हुए आर्थिक अपराध शाखा टीम ने जांच की तो आरोपी के खिलाफ रुपये डालने के सबूत मिले। इसमें टीम को एक बार 18.99 लाख, 2.50 लाख और तीन लाख रुपये देने की स्टेटमेंट मिली।

----------शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- पवन कुमार, पुलिस प्रवक्ता, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article