{"_id":"67030c26433d92107b0ce486","slug":"3-paira-athelete-won-4-medals-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-124457-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में विक्की, अशोक और सुरक्षा ने जीते एक स्वर्ण समेत चार पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में विक्की, अशोक और सुरक्षा ने जीते एक स्वर्ण समेत चार पदक
Mon, 07 Oct 2024 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 07 Oct 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
गुजरात में आयोजित स्पर्धा के दौरान खिलाड़ी। स्रोत: कोच
अमर उजाला विशेष::
गुजरात के नाडियाड में आयोजित तीसरी सीपीएसएफआई नेशनल एथलेटिक्स स्पर्धा में छाए दादरी जिले के तीन पैरा खिलाड़ी, आज पहुंचेंगे दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के तीन पैरा खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तीन पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसमें खिलाड़ियों ने प्रदेश के लिए एक स्वर्ण, एक रजत व दो कांस्य पदक जीते हैं। खिलाड़ी सोमवार को दादरी पहुंचेंगे।
3 से 5 सितंबर तक गुजरात के नाडियाड में तीसरी सीपीएसएफआई नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित की गई। इसमें प्रदेश के कुल 38 पैरा एथलीटों ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के खेल करवाए गए। इसमें गांव कमोद निवासी राष्ट्रीय खिलाड़ी व कोच विक्की कुमार ने 100 मीटर ओपन दौड़ स्पर्धा में भाग लिया। इसमें विक्की ने 12 मिनट 82 सेकेंड में दौड़ पूरी कर अपने सभी प्रतिद्वंद्वी को पछाड़ा और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले विक्की ने राष्ट्रीय स्तर पर 11 पदक जीते हैं।
वहीं, गांव चरखी निवासी सुरक्षा ने जूनियर वर्ग में शॉटपुट इवेंट में भाग लिया। उसने 4.78 मीटर तक गोला फेंककर कांस्य पदक प्राप्त किया। गांव मिर्च निवासी अशोक सांगवान ने ओपन शॉटपुट व जेवलिन थ्रो स्पर्धा में अपना प्रदर्शन दिखाया। अशोक ने पहली स्पर्धा में 5.45 मीटर दूरी पर गोला फेंककर रजत पदक जीता। वहीं, जेवलिन थ्रो में उन्होंने 10.13 मीटर दूर भाला फेंका। उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। इससे पहले अशोक राष्ट्रीय स्तर पर तीन पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
फोटो - 03
गुजरात में आयोजित स्पर्धा के दौरान खिलाड़ी। स्रोत : कोच