फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   3 mm rain brought relief from the heat, waterlogging became a disaster

तीन एमएम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, जलभराव बना आफत

Mon, 12 Jul 2021 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
3 mm rain brought relief from the heat, waterlogging became a disaster
चरखी दादरी। मौसम के करवट लेने से रविवार शाम पंद्रह मिनट तक झमाझम बारिश हुई। करीब तीन एमएम बारिश ने लोगों को गर्मी से तो निजात दिलाई, लेकिन जलभराव से आफत पैदा हो गई। शहर में 10 से अधिक जगहों पर एक से डेढ़ फुट तक पानी भर गया और देर शाम तक सड़कों से पानी की निकासी नहीं हो पाई। इसके चलते राहगीरों और दुकानदारों को परेशानियां झेलनी पड़ी। परशुराम चौक के समीप तो चंद मिनटों की बारिश में दो फुट तक जलभराव हो गया। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री और न्यूनतम 31.1 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

रविवार शाम हुई बारिश ने जिला प्रशासन और जनस्वास्थ्य विभाग के प्रबंधों की भी पोल खोलकर रख दी। शहर की बेपटरी सीवर व्यवस्था बारिश नहीं झेल पाई और मुख्य सड़कों पर भी पानी भर गया। शहर के परशुराम चौक, रोहतक रोड, कोर्ट रोड, पूर्ण मार्केट के पिछली तरफ, शहीद भगत सिंह मार्केट की गली, डागर वाली गली, नगर परिषद कार्यालय परिसर, जांगड़ा मार्केट, बस स्टैंड रोड, सरदार झाडू सिंह चौक रोड, चरखी दरवाजा आदि क्षेत्रों में जलभराव होने से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन

इससे पहले रविवार सुबह से ही गर्मी के साथ उमस का भी प्रकोप बना था। शाम करीब सवा पांच तेज हवा चली और आसमान में बादल छा गए। साढ़े पांच बजे हवा के साथ ही बारिश शुरू हो गई और बारिश का दौर करीब पंद्रह मिनट तक चला। इसके बाद बूंदाबांदी शुरू हुई और छह बजे बूंदाबांदी भी बंद हो गई। बारिश ने लोगों को गर्मी से काफी निजात दिलाई। मानसून की बारिश का लोग पिछले कई दिनों से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि रविवार को भी पंद्रह ही मिनट की बारिश होने से मूसलाधार बारिश का इंतजार अभी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों के लिए संजीवनी है बारिश
मौजूदा फसलों में सिंचाई की कमी बनी है और किसान पिछले कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। रविवार को हुई तीन एमएम बारिश से फसलों को काफी फायदा पहुंचेगा। हालांकि सिंचाई की कमी अभी दूर नहीं हुई है। किसान उदय सिंह, हवा सिंह मोठसरा, संदीप, कृष्ण व रामनिवास ने बताया कि रविवार को हुई बारिश फसलों के संजीवनी का काम करेगी।

पानी में बंद हुए दुपहिया वाहन, धक्का लगाकर निकाले बाहर
शहर के रोहतक रोड के अलावा परशुराम चौक पर दो फुट तक पानी भर गया। परशुराम चौक से सरदार झाडू सिंह चौक रोड पर तो बाइक की लाइट तक पानी का स्तर पहुंच गया। यहां ज्यादा पानी भरने से कई दुपहिया वाहन बंद हुए जिन्हें बाद में चालकों ने लोगों की मदद से धक्का लगवाकर बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed