फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   3 applications of Zila Parishad Councilor, 16 of Block Committee, 27 of Sarpanch and 8 for Panch

जिला परिषद पार्षद के 3, ब्लॉक समिति के 16, सरपंच के 27 और पंच के लिए आए 8 आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
3 applications of Zila Parishad Councilor, 16 of Block Committee, 27 of Sarpanch and 8 for Panch
चरखी दादरी। पंचायती राज संस्थाओं के नामांकन की प्रक्रिया शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। जिले के चारों ब्लॉक से जमा हुए फार्मों में से सबसे अधिक नामांकन सरपंच पद के लिए हुए। इसके बाद ब्लॉक समिति, पंच और फिर जिला परिषद के आवेदन हुए। वहीं, ब्लॉक वाइज स्थिति देखें तो सबसे अधिक आवेदन शनिवार को झोझू ब्लॉक में हुए। इस ब्लॉक में पंच, सरपंच और ब्लॉक समिति चुनाव के लिए 124 नाम सामने आए हैं।
विज्ञापन

जिला परिषद के नामांकन फार्म जमा करने की प्रक्रिया लघु सचिवालय सभागार में एडीसी अनुराग ढालिया की मौजूदगी में हुई। वहीं, पंच व सरपंच पद के लिए नामांकन फार्म संबंधित गांव के राजकीय स्कूल में जमा किए गए। इसके अलावा पंचायत समिति के नामांकन फार्म संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में लिए गए।
विज्ञापन

शनिवार को जिला परिषद सदस्य के लिए तीन नामांकन फार्म जमा हुए। वहीं, बाढड़ा खंड की अगर बात करें तो पंचायत समिति सदस्य के लिए 10 नामांकन फार्म जमा हुए। झोझूकलां ब्लॉक की अगर बात करें तो पंच पद के लिए 7, सरपंच पद के लिए 21 और पंचायत समिति सदस्य के लिए 4 नामांकन फार्म जमा हुए। इसी प्रकार बौंदकलां ब्लॉक में पंच के लिए एक, सरपंच के लिए 6 और पंचायत समिति सदस्य के लिए नामांकन फार्म जमा हुए। दादरी खंड में पंचायत समिति सदस्य के लिए 15 नामांकन फार्म जमा हुए। वहीं सरपंच पद के लिए 24 और पंच पद के लिए 31 नामांकन फार्म मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला परिषद सदस्य के नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए लघु सचिवालय सभागार में मौजूद एडीसी अनुराग ढालिया ने बताया कि छुट्टी के चलते 23, 24 व 25 अक्तूबर को नामांकन नहीं होगा। 28 अक्तूबर नामांकन की अंतिम तिथि है। ऐसे में 26 से 28 अक्तूबर तक नामांकन केंद्रों पर उम्मीदवारों की काफी चहल पहल रहने की संभावना है।

- पहले दिन ये थी नामांकन की स्थिति
नामांकन के पहले दिन शुक्रवार को पंच, सरपंच, पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य के लिए कुल 30 नामांकन फार्म जमा हुए थे। जिला पार्षद के लिए 2, सरपंच के लिए 9, पंच के लिए 13 और पंचायत समिति सदस्य के लिए 6 उम्मीदवारों ने पहले दिन पर्चा भरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed