{"_id":"6349b8d7a4a61d17a360774f","slug":"3-43-lakh-voters-will-choose-12-heads-of-165-villages-charkhidadri-news-hsr644647914","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.43 लाख मतदाता 12 को चुनेंगे 165 गांवों के मुखिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3.43 लाख मतदाता 12 को चुनेंगे 165 गांवों के मुखिया
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में 165 गांवों के मुखिया, 88 ब्लॉक समिति सदस्य और 11 जिला परिषद सदस्य चुनने के लिए चुनावी शेड्यूल शुक्रवार को जारी हो गया है। पूरी पंचायत चुनाव प्रक्रिया के दौरान कुल 1943 पद भरे जाएंगे और इनमें 1679 पंच भी हैं। सरपंच के अलावा ब्लॉक समिति व जिला परिषद सदस्यों के भाग्य का फैसला 3,43,176 मतदाता करेंगे। जिला परिषद के लिए 9 नवंबर को तो सरपंचों के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा। मतदान का समय सुबह 7 से शाम छह बजे रहेगा। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त प्रीति ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
चुनाव की तारीख तय होते ही गांवों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। गांव की चौपालों और बैठकों में अब चुनाव को लेकर ही चर्चा है। तारीख का एलान होते ही यह खुमारी और बढ़ गई है। बता दें कि फरवरी 2021 में पिछले सरपंचों का कार्यकाल पूरा हुआ था और इसके बाद से ही गांवों की जिम्मेदारी बीडीपीओ के कधों पर है। पिछले करीब डेढ़ साल से गांवों में विकास कार्य ठप हैं और ग्रामीण लंबे समय से समस्याओं के समाधान के लिए पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। शुक्रवार को उनका इंतजार खत्म हो गया। चुनाव आयुक्त ने जिले में जिला परिषद का चुनाव 9 नवंबर को सरपंच पद का चुनाव 12 नवंबर को कराने का एलान किया है।
दादरी जिले में 165 पंचायतें हैं जिनमें कुल 3,43,176 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 182041 व महिला मतदाताओं की संख्या 1,61,135 है। सर्वाधिक पंचायतें बाढड़ा ब्लॉक में हैं जबकि सर्वाधिक मतदाता दादरी ब्लॉक में हैं। कई ऐसे पहलू हैं जिनसे पंचायत चुनाव खूब रौचक होने वाला है। खास बात यह है कि कुछ लोगों ने व्यक्ति विशेष को सर्वसम्मति से सरपंच चुनने पर 11 लाख रुपये विकास कार्यों के लिए देने की पोस्टें डालनी तक शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
बौंदकलां ब्लॉक में सबसे कम पंचायतें
दादरी जिले के चार खंड़ों में चुनाव होने हैं। बाढड़ा ब्लॉक में 48 पंचायतें हैं जो चारों ब्लॉक में सर्वाधिक है। इसके बाद झोझूकलां का नंबर आता है और इस ब्लॉक में 47 पंचायतें हैं। तीसरे नंबर पर दादरी ब्लॉक है और यहां 46 पंचायतें हैं। बौंदकला ब्लॉक की अगर बात करें तो 24 ग्राम पंचायतें हैं।
ब्लॉक वाइज ये है मतदाताओं का ब्योरा
ब्लॉक का नाम- कुल मतदाता- पुरुष मतदाता- महिला मतदाता
बाढड़ा- 76727- 40863- 35864
बौंदकलां- 69979- 37232- 32747
दादरी- 105899- 56314- 49585
झोझूकलां- 90571- 47632- 42939
439 बूथों पर होगा मतदान
सरपंच चुनने के लिए 12 नवंबर को दादरी, बाढड़ा, बौंदकलां व झोझूकलां के 439 बूथों पर मतदान होना है। इनमें संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। करीब 1500 से अधिक पुलिसकर्मी शांतिपूर्वक मतदान कराने में अहम भूमिका निभाएंगे।
21 से 28 अक्तूबर तक जमा करा सकेंगे नामांकन फार्म
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त प्रीति ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कार्यक्रम के बारे में बताया कि सरपंच, पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों का मतदान ईवीएम से होगा जबकि पंच पद के लिए मतदान बैलेट पेपर से करवाया जाएगा। 15 अक्तूबर को पंचायत चुनाव की विधिवत अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। पंचायत चुनाव के लिए 21 से लेकर 28 अक्तूबर तक नामांकन जमा करवाए जा सकेंगे और 23, 24 व 25 अक्तूबर को राजकीय अवकाश के कारण नामांकन नहीं होंगे। इसके लिए 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। नामांकन पत्रों की जांच 29 अक्तूबर को होगी और 31 अक्तूबर को उम्मीदवार दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन वापिस ले सकते हैं। उम्मीदवारों द्वारा नामांकन वापिस लेने के बाद 31 अक्तूबर को ही चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे और उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
जिला प्रशासन की ओर से पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर पहले से ही तैयारी की जा रही है। संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि चुनाव से पहले ही सभी तैयारियां पूरी हों और चुनाव पूर्ण रूप से शांति पूर्वक संपन्न करवाया जाए। किसी भी मतदाता या उम्मीदवार को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मेरी अपील है कि शत-प्रतिशत मतदान करें।
प्रीति, जिला उपायुक्त, चरखी दादरी