{"_id":"6a19cdd406d37ff187014741","slug":"2th-international-yoga-day-to-be-celebrated-with-the-theme-yoga-for-healthy-ageing-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1009-155900-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग थीम के साथ मनेगा 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग थीम के साथ मनेगा 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
Fri, 29 May 2026 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 29 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस वर्ष भारत सरकार की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग के तहत जिला, ब्लाॅक और ग्राम पंचायत स्तर तक विभिन्न योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि योग को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। 21 जून को आयोजित होने वाले योग दिवस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम 21 जून को प्रात: सात बजे नई अनाज मंडी परिसर में आयोजित किया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर भी योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि योग दिवस कार्यक्रमों को जनआंदोलन के रूप में आयोजित किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग योग से जुड़कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद एसडीएम डाॅ. वीरेंद्र सिंह ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की तथा अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योग दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि लोगों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने का सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आठ जून को जिला स्तरीय कॉमन योगा प्रोटोकॉल कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में आयुष विभाग एवं कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग सहित विभिन्न विभागों की सहभागिता रहेगी। योगाभ्यास के साथ-साथ योग के महत्व एवं स्वास्थ्य लाभों की जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 21 जून के मुख्य कार्यक्रम से पूर्व जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विभिन्न प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। गांवों में व्यायामशालाओं में नियमित योग शिविर लगाए जाएं ताकि आमजन को योग के प्रति जागरूक किया जा सके। उन्होंने बताया कि 8 से 10 जून तक गांवों में योग जागरण यात्राएं निकाली जाएंगी। इसके बाद 11 से 13 जून तक जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के लिए योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर लगाए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त लोगों को योग के प्रति जागरूक करने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देने के उद्देश्य से प्रतीकात्मक मैराथन भी आयोजित की जाएगी। 19 जून को योग के महत्व पर जागरूकता सेमिनार आयोजित किए जाएं जबकि 20 जून को मुख्य कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल होगी ताकि आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।