{"_id":"623ca5b2e23483301358b994","slug":"28-percent-of-adolescents-in-the-age-group-of-12-to-14-are-covered-charkhidadri-news-hsr627413815","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 से 14 आयुवर्ग में 28 फीसदी किशोर हुए कवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 से 14 आयुवर्ग में 28 फीसदी किशोर हुए कवर
विज्ञापन
शहर के राजकीय कन्या स्कूल में छात्रा को वैक्सीन लगाते हुए।
- फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। कोरोनारोधी टीकाकरण में जिला पहली और दूसरी डोज के लक्ष्य से अधिक वैक्सीनेशन कर चुका है। अब विभाग का फोकस एहतियाती डोज और 12-14 आयुवर्ग के बच्चों के टीकाकरण पर है। एक सप्ताह में 12 से 14 आयुवर्ग में स्वास्थ्य विभाग 28 फीसदी लक्ष्य हासिल कर चुका है। वीरवार को इस आयुवर्ग में 1101 बच्चों को कोर्बेवैक्स की डोज दी गई। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि किशोरों के टीकाकरण में उन्हें शिक्षा विभाग का सहयोग कम मिला रहा। इस संबंध में डीईओ को पत्र भी लिखा गया है।
जिले में 12 से 14 आयुवर्ग में 20100 बच्चों का टीकाकरण किया जाना है। 17 मार्च से इसकी शुरुआत हुई थी और अब तक विभाग 5700 बच्चों को वैक्सीन की डोज दे चुका है। उन्होंने बताया कि जल्द से जल्द इस आयुवर्ग के बच्चों को कवर करने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर सेशन के साथ आउटरीच सेशन भी लगाए जा रहे हैं। विभाग का प्रयास है कि इस आयुवर्ग के सभी पात्रों को 15 अप्रैल तक कवर कर लिया जाए।
जिले में हुए टीकाकरण की ओवरऑल स्थिति देखे तो स्वास्थ्य विभाग अब तक 845500 डोज लगा चुका है। जिले में 432469 लोगों को पहली और 406930 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। पिछले 24 घंटों में 1317 लोग कवर हुए हैं, जिनमें से 1134 ने पहली और 129 ने दूसरी डोज लगवाई है। इसके अलावा 54 लोगों को एहतियाती डोज भी लगाई गई है। वीरवार को सभी 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया गया।
विज्ञापन
झोझूकलां में हुआ सबसे अधिक वैक्सीनेशन
वीरवार को सबसे अधिक वैक्सीनेशन झोझूकलां सीएचसी पर हुआ और यहां 170 लोग को वैक्सीन दी गई है। सिविल अस्पताल में 93, एमसीएच में 10, बौंदकलां में 136, अचीना में 80, रानीला में 60, इमलोटा में 60, सांवड़ में 20, बलकरा में 48, संतोकपुरा में 68, मानकावास में 41, माई कलां में 70, गोपी में 61, बाढड़ा में 70, हड़ौदी में 160, कादमा में 40 और छपार में 130 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
टीकाकरण की स्थिति
तारीख कुल वैक्सीनेशन बच्चों का वैक्सीनेशन
17 मार्च 455 230
18 मार्च 30 30
19 मार्च 1325 1193
21 मार्च 1741 1599
22 मार्च 2419 2218
23 मार्च 170 170
24 मार्च 1317 1101
12 से 14 आयुवर्ग के बच्चों के टीकाकरण का करीब 28 फीसदी लक्ष्य विभाग हासिल कर चुका है। टीकाकरण लगातार जारी है। 12 से 14 आयुवर्ग के बच्चों के टीकाकरण में हमें शिक्षा विभाग का थोड़ा सहयोग नहीं मिल रहा है और इस संबंध में मैंने डीईओ को पत्र भी लिखा है। - डॉ. आशीष मान, डिप्टी सीएमओ
शहर के राजकीय कन्या स्कूल में छात्रा को वैक्सीन लगाते।
-जिले में कोरोना के दो केस सक्रिय
दूसरी ओर जिले में कोरोना के फिलहाल दो केस सक्रिय हैं। डिप्टी सीएमओ डॉक्टर संजय गुप्ता ने बताया कि वीरवार को दो नए केस सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि ढाणी फौगाट निवासी 22 वर्षीय युवती और मांढी केहर निवासी 27 साल की युवती कोरोना संक्रमित पाई गई है। उन्होंने बताया कि वीरवार को जिले से कोरोना जांच के लिए 302 सैंपल लिए गए।