फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   27395 bottles of liquor seized in eight months, 197 accused arrested

आठ माह में शराब की 27395 बोतलें जब्त, 197 आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
27395 bottles of liquor seized in eight months, 197 accused arrested
चरखी दादरी। इस साल पुलिस का नेटवर्क मजबूत रहने से शराब माफिया की कमी टूटी है। इसका अंदाजा जनवरी से लेकर नौ सितंबर तक के आंकड़ों को देखकर लगाया जा सकता है। करीब आठ माह में पुलिस ने जिले में अलग-अलग जगहों से अंग्रेजी और देसी शराब की 27395 बोतलें बरामद की हैं। ये शराब अवैध रूप से बिक्री करने के लिए माफिया एक से दूसरी जगह भेज रहा था। इस साल पुलिस ने शराब की तस्करी और अवैध बिक्री करने पर 157 मामले दर्ज किए हैं, जबकि 197 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त की गई शराब की मार्केट कीमत एक करोड़ से अधिक है। वीरवार रात को पुलिस ने आदमपुर के समीप से इस साल की सबसे बड़ी खेप एक हजार पेटी बरामद की है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने जनवरी से लेकर नौ सितंबर तक सामने आए शराब तस्करी और बिक्री के मामलों की पड़ताल की तो सामने आया कि अंबाला और चंडीगढ़ से शराब की तस्करी होती है। दादरी के जरिये शराब राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश तक भेजी जाती है। कुछ मामलों में तो शराब ठेकेदारों की संलिप्तता भी सामने आई है। इन मामलों में पुलिस टीमों ने प्रदेश से बाहर भी दबिश दी है। इतना ही नहीं गांवों में तो शराब अवैध रूप से धड़ल्ले से बेची जा रही है। गांवों में स्कूल, मंदिर, धर्मशाला, आंगनबाड़ी केंद्र, बणी, बिजली सब स्टेशन के सामने भी शराब की अवैध बिक्री की जा रही है। पुलिस पहले भी इन जगहों से शराब की अवैध बिक्री करने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

जनवरी से लेकर सितंबर तक पुलिस ने अवैध रूप से शराब ले जा रहे आठ वाहनों को जब्त किया है। इन चार वाहनों से करीब 21 हजार शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। इनमें कैंटर, ट्रक, पिकअप समेत लग्जरी गाड़ियां तक शामिल हैं। जिला पुलिस ने 18 जगहों पर स्थायी नाकाबंदी की हुई है। हर सप्ताह नाइट डोमिनेशन अभियान भी चलाया जा रहा है। वहीं, वीरवार रात ट्रक से अंग्रेजी शराब की एक हजार पेटियां बरामद हुई हैं और इस शराब को अंबाला के जरिए नारनौल एल-1 पर पहुंचाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि शराब की बिल्टी अंबाला से गुरुग्राम की थी, जबकि ट्रक को नारनौल की तरफ ले जा रहा था। ऐसे में सवाल यह खड़ा होता है कि शराब की इतनी बड़ी खेप को गुरुग्राम की बजाय नारनौल एल-1 पर किस उद्देश्य से पहुंचाया जा रहा था। फिलहाल गिरफ्तार किए गए राजस्थान के झुंझुुनूं जिले के गांव खांदवा निवासी बलवान और गोबिंद ने बताया है कि वो शराब ट्रक मालिक महेंद्रगढ़ जिले के गांव किरारोध निवासी हरविंद्र उर्फ रोमी के कहने पर शराब लेकर नारनौल गोदाम पर जा रहे थे।
किसी ने कपड़ों के तो किसी ने फिनायल के कार्टूनों के नीचे छिपाई शराब
- गत 6 मई को पुलिस टीम ने चांग रोड के समीप से एक कैंटर से शराब की 290 पेटियां बरामद की थीं। पुलिस को चकमा देने के लिए तस्करों ने शराब की पेटियां कपड़ों से भरे कार्टून के नीचे छिपाई थी। पुलिस ने कंटेनर चालक और क्लीनर को मौके पर ही दबोच लिया था।
- गत 10 मई को पुलिस ने शहर के चंपापुरी क्षेत्र के गली नंबर पांच से एक व्यक्ति को शराब की 47 पेटी के साथ गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ सिटी थाने में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ था। उसकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर हुई थी।
- गत 11 जून को सदर थाना पुलिस टीम ने दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग से गुजर रहे कैंटर को मोरवाला के समीप रुकवाकर 260 पेटी शराब बरामद की थी। यह शराब गुजरात भेजी जा रही थी। पुलिस को गच्चा देने के लिए शराब की पेटियां फिनायल से भरे कार्टूनों के नीचे छिपाई गई थी।
- गत 2 सितंबर को झोझूकलां थाना पुलिस ने बधवाना के समीप अवैध रूप से शराब ले जा रहे पिकअप सवार दो लोगों को काबू किया था। पिकअप से 135 पेटी शराब बरामद हुई थी। पुलिस जांच में सामने आया था कि शराब बधवाना और जावा के ठेके पर बिन परमिट या बिल के भेजी गई थी।

जिले में नशा तस्करी रोकने के लिए पुलिस प्रयासरत है। पिछले कुछ समय में हमें बड़ी सफलताएं भी मिली हैं। पिछले आठ माह में 27 हजार से अधिक शराब की बोतलें जब्त करने के साथ 51 किलो मादक पदार्थ भी हमारी टीमें पकड़ चुकी हैं। जिलावासियों से अपील है कि नशा तस्करी और बेचने वालों पर कार्रवाई करने में पुलिस का सहयोग करें।
-विनोद कुमार, एसपी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed