फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   272 sheep and goats found in canter, four accused arrested

Charkhi Dadri News: कैंटर में मिलीं 272 भेड़-बकरियां, चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 08 Feb 2024 09:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 08 Feb 2024 09:35 PM IST
विज्ञापन
272 sheep and goats found in canter, four accused arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। पुलिस ने भेड़-बकरियों से भरा एक कैंटर पकडा। कैंटर में 272 भेड़ व बकरियां मिलीं। पुलिस ने कैंटर सवार चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सदर थाना में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि सात फरवरी को एएसआई जयप्रकाश टीम के साथ अपराध की रोकथाम के लिए खेड़ी बूरा के पास मौजूद थे। उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि रावलधी नाका पर एक कैंटर खडा है। इसमें भेड़-बकरियों को ठूंस-ठूंसकर भरा हुआ है। पुलिस टीम रावलधी नाका पर पहुंची तो वहां कैंटर खडा मिला। जांच करने पर कैंटर के एक हिस्से से 34 भेड़ व 100 बकरियां जबकि दूसरे हिस्से से 78 भेड़ व 60 बकरियां मिलीं।
विज्ञापन

पूछताछ करने पर कैंटर चालक ने अपनी पहचान भिवानी के बिसलवास निवासी बिल्लू के रूप में बताई। इसके साथ मौजूद तीन लोगों ने अपनी पहचान सीकर के हरदयालपुरा निवासी आरीफ, मोहम्मद शफीक और मोहम्मद बासीद के रूप में बताई। बिल्लू ने बताया कि वह कैंटर पर चालक है। कैंटर का मालिक आरीफ, मोहम्मद शफीक व मोहम्मद बासीद से मिलीभगत करके बकरियां राजस्थान से दिल्ली गाजीपुर मंडी ले जाते हैं। कोई भी भेड़-बकरियों से संबंधी बारे दस्तावेज पेश नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed