फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   2667 people including 1184 teenagers were vaccinated

1184 किशोरों समेत 2667 लोगों को लगाई वैक्सीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
2667 people including 1184 teenagers were vaccinated
चरखी दादरी। जिले में वैक्सीनेशन कार्य निरंतर जारी है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 1184 किशोरों समेत 2667 लोगों को वैक्सीन लगाई। 1986 लोगों को कोवाक्सीन और 681 को कोविशील्ड की डोज दी गई। इसकी पुष्टि डिप्टी सीएमओ एवं जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉ. आशीष मान ने की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शनिवार को जिले में 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन हुआ। इसके अलावा भी टीमों ने 80 अलग-अलग जगहों पर पहुंचकर लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई। उन्होंने बताया कि आठ जनवरी की शाम तक जिले में 4,09127 लोगों को पहली और 3,45,868 लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं। उन्होंने बताया कि जिले में पिछले 24 घंटे के अंदर 1823 लोगों को पहली और 844 को दूसरी डोज लगाई गई। अब तक जिले में 7,54995 लोग वैक्सीन की डोज लगवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि किशोरों का वैक्सीनेशन भी जिले में साथ-साथ किया जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. मान ने बताया कि सिविल अस्पताल टीमों ने वीरवार को 727, एमसीएचस टीम ने 78, बौंदकलां सीएचसी टीम ने 153, अचीना पीएचसी टीम ने 100, इमलोटा पीएचसी टीम ने 123, रानीला पीएचसी टीम ने 30, सांवड़ पीएचसी टीम ने 94, झोझूकलां सीएचसी टीम ने 140, बलकरा पीएचसी टीम ने 60, संतोकपुरा पीएचसी टीम ने 83, मानकावास पीएचसी टीम ने 129, माई कलां पीएचसी टीम ने 143, गोपी सीएचसी टीम ने 372, बाढड़ा पीएचसी टीम ने 152, हड़ौदी पीएचसी टीम ने 150, कादमा पीएचसी टीम ने 76 और छपार पीएचसी टीम ने 57 लोगों को वैक्सीन लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जानिए....किस स्वास्थ्य केंद्र पर कितने किशोरों ने लगवाई वैक्सीन -
डॉ. आशीष मान ने बताया कि शनिवार को सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर किशोरों का वैक्सीनेशन किया गया। सिविल अस्पताल में 243, एमसीएचस में 16, बौंदकलां सीएचसी में 47, अचीना पीएचसी में 73, इमलोटा पीएचसी में 57, रानीला पीएचसी में 18, सांवड़ पीएचसी में 44, झोझूकलां सीएचसी में 100, बलकरा पीएचसी में 38, संतोकपुरा पीएचसी में 55, मानकावास पीएचसी में 76, माई कलां पीएचसी में 96, गोपी सीएचसी में 102, बाढड़ा पीएचसी में 102, हड़ौदी पीएचसी में 67, कादमा पीएचसी में 23और छपार पीएचसी में 27 किशोरों को वैक्सीन लगाई गई।

--
वर्जन::
शनिवार को जिले में 2667 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है और इनमें 1184 किशोर भी शामिल हैं। शनिवार को सभी 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन ड्राइव चलाई गई।
- डॉ. आशीष मान, डिप्टी सीएमओ एवं जिला वैक्सीनेशन प्रभारी
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed