{"_id":"67d708f321649af8f604e88c","slug":"2547-students-given-scholarship-exam-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-133442-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 2547 विद्यार्थियों ने दी छात्रवृत्ति परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 2547 विद्यार्थियों ने दी छात्रवृत्ति परीक्षा
Sun, 16 Mar 2025 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 16 Mar 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
बरसाना गांव स्थित जिले सिंह स्कूल में स्कॉलरशिप टेस्ट देते विद्यार्थी। स्रोत: संस्थान
फोटो 12
बरसाना गांव स्थित जिले सिंह स्कूल में स्कॉलरशिप टेस्ट देते विद्यार्थी। स्रोत : संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। बरसाना गांव स्थित कैप्टन जिले सिंह स्कूल में स्कॉलरशिप कम एडमिशन टेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें नर्सरी से बारहवीं कक्षा के 2547 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
स्कॉलरशिप टेस्ट के साथ लकी ड्राॅ भी निकाला गया। जूनियर ग्रुप में वंशिका और सीनियर ग्रुप में पिंकी ने साइकिल जीती। लकी ड्राॅ में स्कूल बैग और स्मार्ट वॉच भी बच्चों को इनाम के रूप में दी गई। इसके साथ ही अभिभावकों के लिए म्यूजिकल चेयर गेम का भी आयोजन किया गया। इसमें महीपाल, रमेश, मोना और प्रीति अपने-अपने वर्ग में विजेता बने।
स्कूल निदेशक जयपाल सांगवान ने कहा कि इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को परखना है। इस अवसर पर स्कूल के एमडी राजपाल सांगवान ने सभी अभिभावकों, बच्चों व स्टाफ का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सोनम सिंह चौहान व डॉ. सुमन फोगाट व भीम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्य अतिथि गुडाना गांव से राष्ट्रपति अवाॅर्ड मेजर आनंद राम रहे। स्कूल मैनेजमेंट ने उनको स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।